Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
23-Sep-2026

शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा बुधवार 23 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 74900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी करीब 100 अंक ऊपर 23450 पर पहुंच गया। बैंकिंग FMCG और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं स्वास्तिका इन्फ्रा एलिवेट कैम्पस एड्रोइट इंडस्ट्रीज और आर्मी इंफोटेक के IPO भी आज खुले हैं। इनमें निवेशक 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। फिच ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि को इसका प्रमुख कारण बताया गया है। हालांकि फिच ने महंगाई और कम बारिश के असर को देखते हुए अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में RBI द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे पहले मूडीज ने भी भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया था। TRAI का नया आदेश छोटे वैलिडिटी वाले रिचार्ज होंगे उपलब्ध TRAI ने कम आय वाले मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। TRAI के 13वें संशोधन के तहत कंपनियों के लिए 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश करना जरूरी होगा। इन प्लान में वॉइस कॉलिंग SMS और डेटा जैसी सेवाएं शामिल होंगी। इसका मकसद कम उपयोग करने वाले ग्राहकों को ज्यादा लचीले और किफायती विकल्प देना है। NATO के 32 देशों को सिक्योर क्लाउड सर्विस देगा अमेजन अमेजन ने अपनी सिक्योर क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस NATO के सभी 32 सदस्य देशों के लिए उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संवेदनशील सरकारी और रक्षा दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से साझा करने और सैन्य योजनाओं पर सहयोग को आसान बनाना है। सिक्योर क्लाउड का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खुफिया विश्लेषण सैन्य लॉजिस्टिक्स और डिफेंस प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा सकेगा। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल देशभर के बैंक कर्मचारी 28 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कहा कि 22 सितंबर को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और वित्त मंत्रालय के साथ हुई सुलह वार्ता बेनतीजा रहने के बाद हड़ताल का फैसला बरकरार है। बैंक यूनियंस लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन काम की मांग कर रही हैं। तीन दिन की हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकती हैं।