Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Nov-2026

1. AI से 167 साल पुरानी गणित की गुत्थी सुलझाने का दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने गणित की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक के वैज्ञानिक लेवेंट एल्पोगे ने कंपनी के AI मॉडल क्लॉड की मदद से 167 साल पुरानी रीमैन हाइपोथिसिस को हल करने का दावा किया है। इस गणितीय पहेली को सुलझाने पर करीब 9 करोड़ 26 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। वैज्ञानिक ने अपने दावे के समर्थन में 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लाइनों का कंप्यूटर कोड भी जारी किया है। हालांकि समाधान की स्वतंत्र जांच के बाद ही इनाम पर फैसला होगा। गणित के मिलेनियम प्राइज के सात बड़े सवालों में से चार अब भी अनसुलझे हैं। 2. सोना इस हफ्ते 12 हजार रुपए सस्ता चांदी में भी बड़ी गिरावट सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक सोने का भाव करीब 11 हजार 991 रुपए गिरकर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए 1 लाख 24 हजार रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी करीब 24 हजार 972 रुपए की गिरावट आई है और एक किलो चांदी का भाव 1 लाख 53 हजार रुपए रह गया है। पिछले सप्ताह 13 नवंबर को सोना 1 लाख 36 हजार और चांदी 1 लाख 78 हजार रुपए पर थी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली को इस गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। 3. 22 हजार करोड़ रुपए के घाटे में एअर इंडिया खर्च घटाने की तैयारी टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया भारी वित्तीय संकट से जूझ रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा होने का दावा किया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा समेत समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के मुख्यालय का दौरा किया। शुक्रवार को कंपनी की बोर्ड बैठक में खर्चों पर नियंत्रण और घाटा कम करने के उपायों पर चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि एयरलाइन की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए फिजूलखर्ची रोकने और परिचालन में बदलाव से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 4. मुश्किल में स्पाइसजेट सिर्फ 13 विमान बचे देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों में शामिल रही स्पाइसजेट इन दिनों गंभीर आर्थिक और परिचालन संकट का सामना कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास अब सिर्फ 13 विमान बचे हैं जिनमें 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं। इस साल अगस्त और सितंबर में कंपनी की हर पांच में से एक उड़ान रद्द हुई। वहीं पिछले नौ महीनों में कंपनी का बाजार हिस्सा 3.9 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत पर आ गया है। लगातार फ्लाइट रद्द होने और देरी को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA ने कंपनी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। कंपनी पर 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है और विमान लीज पर देने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं कर पाने के कारण कई विमान ग्राउंडेड हैं।# बिजनेस न्यूज बुलेटिन