Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Nov-2026

मदर डेयरी का दूध ₹4 प्रति लीटर तक महंगा मदर डेयरी ने दूध की कीमतें ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया। दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड फुल क्रीम डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने पिछली बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं 10 महीने में 16% गिरा बाजार महीने भर में रिकवरी: शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82400 के पार पहुंच गया। यानी इसमें 1.65% की बढ़त है और इससे निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। इधर निफ्टी 350 अंक की तेजी के साथ 25400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.40% की तेजी है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है। IBM ने कंसल्टिंग पदों पर H-1B वीजा स्पॉन्सरशिप रोकी टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग बिजनेस के ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले का असर उन विदेशी कर्मचारियों पर पड़ेगा जो अमेरिका में काम करने के लिए कंपनी की वीजा स्पॉन्सरशिप पर निर्भर हैं। कच्चा तेल अगस्त के बाद पहली बार $90 के नीचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर और हमले न करने के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा है। युद्ध रुकने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।