Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Nov-2026

31 सौ रूपए धान का दाम देने सहित अन्य मांगों को लेकर गर्जना ने निकाली आक्रोश रैली सरेखा के तीन वार्ड की महिलाओं ने पार्षद के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खोला मोर्चा जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीटीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं धान खरीदी के ३१ सौ रूपए प्रति क्विंटल दिए जाने की मांग को लेकर किसान गर्जना संगठन द्वारा २३ नवम्बर को किसान रेल रोको आंदोलन एवं जन अधिकार आक्रोश रैली निकाली गई। इस आंदोलन की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की थी। आंदोलनकारियों को रेल्वे स्टेशन परिसर में पहुंचने से पूर्व ही बेरीकेटस् लगाकर रोक लिया गया। जहां किसान गर्जना संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्टेशन प्रबंधक व तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान गर्जना संगठन के बैनर तले किसान शहर के दिनदयाल पुरम में स्थित किसान गर्जना संगठन कार्यालय से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए गोंदिया रोड से हनुमान चौक व रेल्वे स्टेशन मार्ग पहुंचे। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रेल्वे स्टेशन मार्ग में बेरीकेटस् लगाकर काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। शहर के उपनगरीय क्षेत्र सरेखा के वार्ड क्रमांक 5 30 व 31 में अवैध रूप से बिक रही शराब व जुआं सट्टा की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने एवं अवैध शराब का कारोबार करने एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में 23 नवम्बर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी मलय जैन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने आश्वस्त कराया। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से वार्ड 5 पार्षद लविना पवन पंचेश्वर वार्ड 30 पार्षद प्रवीण मदनकर पूर्व पार्षद रामभाऊ पंचेश्वर सहित वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय टीएल (समय-सीमा) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा प्रकरणों सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों एवं उनमें प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर केवल औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति न करें बल्कि प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक एवं वास्तविक निराकरण सुनिश्चित करें। जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा वन भूमि से जुड़े मामलों के निराकरण तथा वन विभाग से संबंधित विभिन्न विभागीय प्रकरणों की समीक्षा के लिए सोमवार 23 नवम्‍बर को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में वन विभाग की टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर नहरों एवं रेलमार्गों पर आवश्यक संरचनात्मक व्यवस्थाएं करने वन क्षेत्रों से गुजरने वाली बिजली लाइनों में आर्मर्ड केबल लगाने वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने तथा वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावों के निराकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में वैनगंगा संभाग के अंतर्गत ढूटी नहर में हाल ही में एक बायसन (गौर) की मृत्यु की घटना पर चर्चा की गई। बताया गया कि ढूटी नहर का लगभग 10 से 12 किलोमीटर हिस्सा वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 30 मीटर एवं 50 मीटर की विशेष संरचनाएं बनाए जाने का प्रस्ताव है ताकि वन्यप्राणी सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।