Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
23-Sep-2026

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। उन्होंने यह अवॉर्ड अभिनेता ममूटी के साथ साझा किया जिन्हें ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए सम्मान मिला। ‘चंदू चैंपियन’ में पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए कार्तिक ने करीब 14 महीने ट्रेनिंग की और लगभग 15 किलो वजन घटाया था। उन्होंने फिल्म के लिए बॉक्सिंग की भी खास ट्रेनिंग ली थी। सलमान के ट्रोलिंग बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को नकारात्मक गतिविधि बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की है। एक इंटरव्यू में सलमान खान के ट्रोलिंग पर दिए बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर विवेक ने कहा कि जिंदगी में करने के लिए बहुत से सकारात्मक काम हैं इसलिए नकारात्मक चीजों में नहीं पड़ना चाहिए। गौरतलब है कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच 2003 में हुआ विवाद बॉलीवुड के चर्चित विवादों में शामिल रहा है। गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा पहुंचे अभिनेता गोविंदा मंगलवार शाम कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने पंडाल में पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी अकेले दर्शन करने पहुंची थीं। गोविंदा और कोमल रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स ने उनके निधन की पुष्टि की है। कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेटी रानी के साथ नजर आती थीं। उनके अंतिम संस्कार में शाहरुख खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बादशाह के शराब ब्रांड पर हनी सिंह का तंज गाने से छिड़ी चर्चा यो यो हनी सिंह के नए गाने ‘कासा टुपका एंथम’ को लेकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि गाने में हनी सिंह ने रैपर बादशाह के शराब ब्रांड पर तंज कसा है। गाने में कथित तौर पर बादशाह के ब्रांड की बिक्री को लेकर टिप्पणी की गई है। हनी सिंह ने हाल ही में अपना टकीला ब्रांड भी लॉन्च किया है। रिलीज के दो दिन में गाने को यूट्यूब पर 2.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि बादशाह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।