Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
01-Oct-2026

शेयर बाजार में गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 1 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 150 अंक नीचे 72300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 अंक गिरकर 22600 के आसपास है। ऑटो और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं विदेशी निवेशकों ने पिछले सात दिनों में करीब 19 हजार करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसी बीच मनीव्यू का शेयर 62% की बढ़त के साथ लिस्ट हुआ है। कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD और CEO कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा और वे 1 जनवरी 2027 से पद संभालेंगे। साहा फिलहाल बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनके पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है जिसमें बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों का 25 साल से अधिक का अनुभव शामिल है। नियुक्ति की खबर के बाद बैंक के शेयर में करीब 4% की तेजी आई और यह 433 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव नहीं सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके तहत PPF पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की दरें भी मौजूदा स्तर पर बरकरार रखी गई हैं। यह लगातार 11वीं तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में दरों में बढ़ोतरी की थी। 2 अक्टूबर का ‘नो UPI डे’ वापस व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘नो UPI डे’ का फैसला वापस ले लिया है। यह निर्णय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद लिया गया। व्यापारिक संगठनों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 2000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज को 15 अक्टूबर से लागू करने के फैसले को टालने की मांग की है। करीब 20 बड़े व्यापारी नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक सरकार ने व्यापारियों की मांगों और चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।