Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
07-Oct-2026

1. शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 400 अंक टूटा भारतीय शेयर बाजार में आज 7 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटकर करीब 72600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे 22600 के आसपास है। ऑटो मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। 2. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दिखेगी AI और 6G की ताकत इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां एडिशन आज से दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गया है। इस टेक इवेंट में 6G आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सैटेलाइट कम्युनिकेशन और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस रहेगा। एडवांस रोबोट और साइबर फ्रॉड रोकने वाली नई AI तकनीक भी प्रदर्शित की जाएगी। आयोजन 10 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें 100 देशों के 1.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 3. RBI ने बढ़ाई रेपो रेट लोन महंगे होने की आशंका रिजर्व बैंक ने करीब चार साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। RBI ने रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दी है। इससे होम लोन कार लोन और अन्य कर्ज की ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद 7 अक्टूबर को नई दरों का ऐलान किया। RBI ने महंगाई पर नियंत्रण के साथ GDP अनुमान में भी बढ़ोतरी की है। 4. इंडिगो की फ्लाइट टिकट महंगी फ्यूल चार्ज बढ़ा इंडिगो की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सफर आज से महंगा हो गया है। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों पर 1300 रुपए तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 हजार रुपए तक फ्यूल चार्ज बढ़ाया है। नई दरें 6 अक्टूबर की रात 12:01 बजे से लागू हो गई हैं। ATF यानी जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के चलते इंडिगो ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है।