Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Sep-2026

आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड आलिया भट्ट शुक्रवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद जब आलिया बाहर निकल रही थीं तभी भीड़ के बीच एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके करीब पहुंचने लगा। फैन को तेजी से आगे बढ़ता देख आलिया के बॉडीगार्ड ने उसे साइड कर दिया। इस दौरान आलिया का ध्यान फैन की तरफ नहीं था और वह दूसरे प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं। गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर परेश रावल का समर्थन गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता परेश रावल ने इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का ही हिस्सा है और देश के हर राज्य में ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। परेश रावल ने सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात कोई बांग्लादेश या पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में होना अच्छी बात है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर समीक्षकों को चुनौती प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई और निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म की समीक्षा करने वाले समीक्षकों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब ‘स्पिरिट’ रिलीज होगी तब देखेंगे कि समीक्षक फिल्म की समीक्षा किस तरह करते हैं। प्रणय ने यह बात एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कही। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में पहुंचा रहस्यमयी बंदर फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभा रहे अभिनेता भगवान दास पटेल ने शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रहस्यमयी बंदर वहां पहुंचा और मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को काफी देर तक देखता रहा। भगवान दास ने कहा कि उस वक्त उन्हें ऐसा लगा जैसे भगवान हनुमान खुद पूरी शूटिंग की निगरानी करने पहुंचे हों। जबलपुर से मुंबई तक का सफर तय करने वाले भगवान दास ने अपने संघर्ष और करियर से जुड़े अनुभव भी साझा किए हैं। बॉडी शेमिंग पर नीना गुप्ता का मजेदार जवाब 67 साल की अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बॉडी शेमिंग और निजी जिंदगी को लेकर होने वाले सवालों का मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। जब उनसे वजन बढ़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई पूछे तो कह देना कि वह प्रेग्नेंट हैं। नीना ने बताया कि वह पहले वजन को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों से परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में साड़ी पहनने की वजह से उनके शरीर का एक हिस्सा थोड़ा ज्यादा भारी नजर आया जिसके बाद लोगों ने उनकी उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया।