Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Sep-2026

शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 400 अंक टूटा शेयर बाजार में आज मंगलवार 8 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 75 हजार 750 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंक टूटकर 23 हजार 650 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में बिकवाली के चलते निवेशकों के बीच दबाव का माहौल है। EPFO पोर्टल पर गलत एग्जिट डेट से अटक सकता है PF क्लेम EPFO पोर्टल पर नौकरी छोड़ने की तारीख यानी एग्जिट डेट गलत दर्ज होने से कर्मचारियों का PF ट्रांसफर और क्लेम अटक सकता है। गलत तारीख की वजह से नई कंपनी में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान भी परेशानी हो सकती है। हालांकि कर्मचारी UAN-लिंक्ड मेंबर पोर्टल के जरिए अपनी एग्जिट डेट ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए हर बार पुरानी कंपनी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती। iPhone नाम की दिलचस्प कहानी सिस्को के पास था ट्रेडमार्क एपल के iPhone ने मोबाइल की दुनिया बदल दी लेकिन शुरुआत में iPhone नाम एपल का नहीं था। इस नाम का ट्रेडमार्क अमेरिकी कंपनी सिस्को के पास था। एपल के iPhone लॉन्च करने के बाद सिस्को ने कंपनी के खिलाफ केस भी किया था। बाद में दोनों कंपनियों के बीच समझौता हुआ और दोनों ने iPhone नाम इस्तेमाल करने पर सहमति जताई। वहीं दुनिया का सबसे महंगा कस्टमाइज्ड iPhone करीब 142 करोड़ रुपये में बिका था जिसमें सोना और हीरे लगाए गए थे। Samsung India में छंटनी करीब 100 कर्मचारियों पर असर लागत बढ़ने और बिक्री में सुस्ती के बीच Samsung India ने नौकरियों में कटौती शुरू कर दी है। कंपनी के टीवी और होम अप्लायंसेज बिजनेस में करीब 80 से 100 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। प्रभावित कर्मचारियों में डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों से लेकर टीम लीडर्स ब्रांच और एरिया मैनेजर तक शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की सेल्स और मार्केटिंग टीम का करीब 25 फीसदी हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है। 9 सितंबर को नहीं आएगा स्टैंडर्ड iPhone 18! एपल के 9 सितंबर को होने वाले एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस इवेंट में iPhone 18 Pro iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को पेश कर सकती है। इसकी बड़ी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत बताई जा रही है। TrendForce के मुताबिक 256GB मेमोरी चिप की कीमत एक साल में करीब 400 फीसदी बढ़ी है और iPhone 18 Pro की मैन्युफैक्चरिंग लागत पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 38 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।