Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Sep-2026

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी! 15 दिन की समय सीमा खत्म पान मसाला एड मामले में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को अपना जवाब भेज दिया है। वहीं शाहरुख खान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। तीनों एक्टर्स को 14 अगस्त को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब देने का आदेश दिया गया था। महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘च्युइंग इलायची’ ब्रांड का विज्ञापन करने के मामले में नोटिस भेजा था। नोटिस में 15 दिन के अंदर जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। KBCमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हॉटसीट पर नजर आएंगे। एपिसोड में अक्षय ने होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्होंने कभी परीक्षा में चीटिंग की है। जिसके बाद अमिताभ ने जवाब दिया कि उन्होंने भी थोड़ी-बहुत चीटिंग की है। उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी है। राज्य सरकार सर्दियों में भी ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों तक लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों को शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है। ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जयपुर में शुरू बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है। मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में कई सीन फिल्माए गए।प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा कलाकारों को उनके किरदार की बारीकियां समझाते नजर आए। कहानी के मुताबिक- हरियाणा पुलिस की टीम हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचती है।पिंक सिटी के जवाहर सर्किल और एनआरआई क्षेत्र में भी शूटिंग की जाएगी। जल्द ही सीरीज के मेन लीड एक्टर बॉबी देओल भी जयपुर आएंगे और शूटिंग से जुड़ेंगे।