Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Aug-2026

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 27 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है ये 24150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। FMCG और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। ब्लिंब्लिंकिट-स्विगी डीमार्ट से 5 किलो से ज्यादा शक्कर नहीं मिलेगी ब्लिंकिट जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स एप्स से अब ग्राहक एक बार में 2 से 5 किलो तक ही चीनी खरीद पाएंगे। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले चीनी की सप्लाई घटने और खुदरा कीमतों में अचानक आई तेजी के बाद यह फैसला लिया गया है उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए किलो पर पहुंच गई है। LPG सिलेंडर के लिए e-KYC 31 अगस्त तक करा सकेंगे सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें कंपनियां मैसेज भेज रही है। e-KYC की डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले आधार वैरिफिकेशन की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। बिल गेट्स बोले- इंसान AI के लिए तैयार नहीं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि इंसान AI के लिए अभी तैयार नहीं है। इससे न सिर्फ साइबर अटैक और डीपफेक का खतरा बढ़ेगा बल्कि जॉब मार्केट में एंट्री करने वाले युवाओं को शुरुआती मौके मिलना भी बंद हो जाएंगे। AI दुनियाभर में करोड़ों नौकरियां खत्म कर देगा जिससे सबसे बड़ा नुकसान युवा पीढ़ी को ही उठाना पड़ेगा। अमेरिकी बच्चे रात में नहीं चला पाएंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम अमेरिका में बच्चों व टीनेजर्स रात के समय फेसबुक और इंस्ट्राग्राम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उनके लिए रोजाना एप चलाने की डेली लिमिट भी लागू होगी। यह बदलाव 26 अगस्त को अमेरिका में मेटा और 29 राज्यों के बीच हुए 16.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए के एक बड़े कानूनी समझौते के बाद लागू किए जा रहे हैं।