Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Aug-2026

राजधानी रायपुर में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी के थोक बाजार इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। सुबह पूजा के लिए मंदिर खोले जाने पर घटना का पता चला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सनातन समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मामले की शिकायत के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब मंदिर और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने UCC की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सरकार पर आदिवासियों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की आखिर क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को संविधान में विशेष अधिकार प्राप्त हैं और उनकी जमीन की सुरक्षा के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। बैज ने आरोप लगाया कि UCC लागू करने के जरिए सरकार आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे आदिवासियों की जमीन हड़पने की मंशा है। कांग्रेस ने सरकार से UCC को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। महतारी वंदन योजना में करीब डेढ़ लाख महिलाओं के नाम कटने के मुद्दे पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि नाम हटने के पीछे कोई तकनीकी समस्या है तो उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कंप्यूटर की खराबी सुधारी जा सकती है लेकिन कांग्रेस की मानसिकता को सुधारना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में वन रक्षकों की भर्ती को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से कराने की तैयारी चल रही है। मंत्री के मुताबिक परीक्षा दिसंबर 2026 तक आयोजित होने की संभावना है। इसमें करीब 16 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग स्तर पर तैयारियां जारी हैं। रायपुर में बारिश के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्थायी समाधान की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश में सामने आने वाली समस्या से निपटने के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजना पर काम किया जा रहा है।डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव और सड़क खराब होने की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इसके लिए रायपुर नगर निगम के लिए केंद्र सरकार से 230 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।