अहमदाबाद के 51 वर्षीय ग्रिजेश अगल की वेल्थ जर्नी इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने 1998 में उदयपुर में महज ₹2500 महीने की सैलरी पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर करियर शुरू किया था। आज म्यूचुअल फंड शेयर रियल एस्टेट और गोल्ड में निवेश के जरिए उनकी संपत्ति ₹6 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 2008 के मार्केट क्रैश में उनका पोर्टफोलियो करीब 70 प्रतिशत गिरा और उन्होंने SIP रोक दी थी। हालांकि 2020 में कोरोना काल के दौरान पोर्टफोलियो ₹90 लाख से घटकर ₹65 लाख हुआ लेकिन उन्होंने घबराकर निवेश नहीं निकाला। उनकी कहानी नियमित निवेश धैर्य और लंबे समय की वित्तीय योजना की अहमियत बताती है। फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 अरबपतियों की नई सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि दोनों की संपत्ति में सालभर के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब ₹82 हजार करोड़ और गौतम अडाणी की संपत्ति करीब ₹59 हजार करोड़ कम हुई। टॉप-100 में शामिल 30 उद्योगपतियों की कुल संपत्ति करीब ₹4.26 लाख करोड़ घटी है। इसके बावजूद देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में अंबानी और अडाणी की शीर्ष स्थिति बरकरार है। सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर ₹2946 घटकर करीब ₹1.52 लाख हो गई। पिछले सप्ताह 3 सितंबर को यही कीमत करीब ₹1.55 लाख थी। वहीं चांदी की कीमत भी ₹6536 घटकर करीब ₹2.29 लाख रुपए प्रति किलो रह गई। यानी इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों में निवेशकों को कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मोबाइल SIM की तरह पोर्ट होगा FASTag अब FASTag यूजर्स के लिए बैंक बदलना आसान होने जा रहा है। नई OneTag सर्विस के जरिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा FASTag स्टिकर बदले बिना बैंक बदला जा सकेगा। यानी FASTag को मोबाइल SIM की तरह पोर्ट किया जा सकेगा। OneTag सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया। इस सुविधा से FASTag बदलने के लिए नया फिजिकल टैग लेने और पुराने टैग को हटाने की जरूरत कम हो जाएगी।