देश में बना सबसे तेज ड्रोन 500Kmph रफ्तार देश का सबसे तेज रफ्तार इंटरसेप्टर ड्रोन बनकर तैयार हो गया है जो दुश्मन मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने गुरुवार को बताया कि उनकी कंपनी ने आहुति Mk-II बनाया है इसकी स्पीड करीब 500 किलोमीटर प्रति घंटा है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसकी रफ्तार 498 किमी./ घंटा दर्ज की है। स्टार्टअप के फाउंडर जयंत खत्री ने बताया कि इस ड्रोन ने अपने प्रोटोटाइप मॉडल की 325 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। आहुति Mk-II को दुश्मन ड्रोन या मिसाइल को तुरंत मार गिराने के लिए बनाया गया है। सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 76600 पर पहुंचा शेयर बाजार में आज शुक्रवार 4 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 76600 पर पहुंच गया है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी ये 23950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नवरात्र-दिवाली पर आ सकता है जियो का IPO रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस इश्यू को नवरात्र या दिवाली के आसपास लॉन्च करने का प्लान बना रही है। कंपनी इस इश्यू से लगभग ₹37800 जुटाएगी। यह देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। नवरात्र-दिवाली यानी त्योहारी सीजन के दौरान मार्केट में निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव रहता है। चीनी एक हफ्ते में ₹2.51 सस्ती फुटकर कीमत ₹62.57 हुई चीनी की रिटेल कीमतें एक हफ्ते में 2.51 रुपए गिरकर 62.57 रुपए किलो पर आ गई हैं जो 27 अगस्त को ₹65.08 प्रति किलो थी। वहीं सोने की कीमत 2549 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत 4420 रुपए बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है।