Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
05-Sep-2026

एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 4694 रुपए गिरकर करीब 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में 8436 रुपए की गिरावट हुई और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो रह गई है। 28 अगस्त को सोना करीब 1.60 लाख और चांदी 2.44 लाख रुपए किलो थी। हालांकि 2026 में अब तक सोने की कीमत करीब 22 हजार रुपए बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था। जनवरी में सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी दुनियाभर में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में अगस्त में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संयुक्त राष्ट्र की FAO के मुताबिक ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया जो नवंबर 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम की मार भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार में रुकावटों को इसकी प्रमुख वजह माना गया है।वहीं जर्मन कार कंपनी Volkswagen ने ग्रुप में करीब 50 हजार और नौकरियों में कटौती की योजना बनाई है। कंपनी पहले से लगभग 50 हजार पदों में कमी की प्रक्रिया में है। इसके बाद कुल संभावित नौकरी कटौती करीब 1 लाख तक पहुंच सकती है।भारत में डिजिटल पेमेंट कंपनियों ने दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा बढ़ाने की मांग RBI से की है। दूसरी ओर शनिवार होने के कारण आज भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फॉक्सवैगन में 50 हजार और कर्मचारियों की छंटनी शेयर 7.9% चढ़ा यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने खर्च कम करने और कारोबार को बेहतर बनाने के लिए अपने नए ‘फ्यूचर प्लान’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी दुनियाभर में 50 हजार और कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह कटौती पहले से घोषित 50 हजार नौकरियों के अलावा होगी।घोषणा के बाद फ्रैंकफर्ट शेयर बाजार में फॉक्सवैगन के शेयर में 7.9 फीसदी की तेजी आई। नए समझौते से कंपनी प्रबंधन कर्मचारी यूनियनों और लोअर सेक्सनी सरकार के बीच संभावित टकराव भी टल गया है।कंपनी के CEO ओलिवर ब्लूम ने कहा कि यह समझौता फॉक्सवैगन के भविष्य के लिए मजबूत संकेत है। कंपनी अमेरिका में इंपोर्ट टैरिफ और चीन में घटती बिक्री जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। हालांकि नई छंटनी कब और किन विभागों में होगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। अडोबी ने भारतीय AI स्टार्टअप रिलो को खरीदा अमेरिकी टेक कंपनी अडोबी ने करीब 11 महीने पुराने भारतीय AI स्टार्टअप रिलो का अधिग्रहण कर लिया है। रिलो की शुरुआत सितंबर 2025 में IIT बॉम्बे के बैचमेट्स ध्रुव जगलान और जॉर्जी बॉबी ने की थी। कंपनी आम भाषा में दिए गए निर्देशों के जरिए जटिल वर्कफ्लो तैयार करने वाले AI एजेंट विकसित करती है।बाद में रिलो ने मार्केटिंग और गो-टू-मार्केट टीमों के लिए AI कर्मचारी प्लेटफॉर्म के रूप में विस्तार किया। यह प्रतिस्पर्धी विश्लेषण प्रॉस्पेक्टिंग LinkedIn आउटरीच Reddit मार्केटिंग और कैंपेन रिसर्च जैसे काम कर सकता है। लॉन्च के कुछ महीनों में इसके यूजर्स की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई थी।अडोबी ने डील की रकम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलो की छह सदस्यीय टीम भी अडोबी में शामिल होगी। कंपनी का लक्ष्य एजेंटिक AI के जरिए बड़े स्तर पर मार्केटिंग टीमों को AI टूल उपलब्ध कराना है।