Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Aug-2026

स्थानीय संसाधनों पारंपरिक हुनर और नवाचारों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर किए जाएं सृजित: CM डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग व्यापार कृषि पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में स्थानीय संभावनाओं का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिले के पारंपरिक कौशल एवं स्थानीय उत्पादों को प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के सिद्धांत के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले की स्थानीय आवश्यकताओं उपलब्ध संसाधनों पारंपरिक कौशल नवाचारों और जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न हितधारकों के सुझावों को विकास की कार्य योजना में शामिल करते हुए स्थानीय संभावनाओं को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के अवसरों में परिवर्तित किया जाए। BJP विधायक बोले- मुझे फंसाने बंगले पर भेजते हैं महिलाएं मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पिछोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी ने अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विरोधी उन्हें रेप केस में फंसाने के लिए महिलाओं को उनके पास भेजते हैं।पहले महिलाओं से बहस कराने की कोशिश की जाती है और फिर मोबाइल से बातचीत या विवाद का वीडियो बनवाया जाता है। विधायक का आरोप है कि इसके बाद इसी वीडियो को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर धारा 376 में मामला दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है। छतरपुर में एक दिन में सर्पदंश से 4 मौतें छतरपुर जिला अस्पताल में गुरुवार को सर्पदंश से मौत के 4 मामलों में पोस्टमार्टम किए गए। इनमें 2 लोगों को अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हुई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में गणेश पटेल 27 वर्षीय राकेश यादव 60 वर्षीय भगुनिया कुशवाहा और 18 वर्षीय रचना साहू शामिल हैं। राकेश यादव और गणेश पटेल को 20 अगस्त को जिला अस्पताल लाया गया था। दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। छात्रसंघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 क्षेत्र प्रभारी बनाए प्रदेश में करीब नौ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर में सितंबर में प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने का प्रावधान किया है। हालांकि चुनाव प्रत्यक्ष होंगे या अप्रत्यक्ष इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी ने प्रदेश को 13 क्षेत्रों में बांटकर छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन्हें छात्र संगठनों से समन्वय करने और एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवारों की तैयारी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री विजयवर्गीय के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़- मारपीट इंदौर के आजाद नगर इलाके में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक के ऑफिस में कार की किस्त वसूली को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार युवक ऑफिस में घुसे और परिवार के लोगों से विवाद के बाद तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक पालदा निवासी शिव पाटिल कैटरिंग का काम करते हैं। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े हुए हैं और उनके आयोजनों में रसोई बनाने का काम भी करते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में जनता से किया संवाद सीहोर के शाहगंज में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम और शिविर आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 68 आवेदन मिले। इनमें से ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने अधिकारियों को केंद्रीय कृषि मंत्री और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा। आमरण अनशन के 7वें दिन कैलारस पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर 15 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के आंदोलन को शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थन मिला। अनशन के सातवें दिन पटवारी कैलारस पहुंचे और विधायक पंकज उपाध्याय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पहली बार बिना तार वाला ड्युअल-चैंबर पेसमेकर मध्य प्रदेश में पहली बार बिना तार वाला ड्युअल-चैंबर पेसमेकर (Leadless Dual-Chamber Permanent Pacemaker) का सफल इंदौर में एक 88 वर्षीय बुजुर्ग में किया गया। खास बात यह कि मरीज को जिस दिन इम्प्लांट हुआ उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब वे पूरी तरह से ठीक है। यह इम्प्लांट 20 अगस्त को किया गया है।