Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Aug-2026

उत्तराखंड की रानीपोखरी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मुद्दा एक बार फिर सियासी विवाद में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने दावा किया कि साल 2019 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास और भूमि पूजन किया था उसके लिए आज भी 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खाते में मौजूद है। इसके बावजूद परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ा। कांग्रेस का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री धामी को इस मामले में दो से अधिक पत्र लिख चुके हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों की मौजूदा सरकार में कितनी अहमियत है। कांग्रेस ने जमीन विवाद का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि परियोजना को राजनीतिक कारणों से ठंडे बस्ते में डाला गया है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला सहायता समूह के महिलाएं ओर अन्नदाता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक इस योजना में 13 हजार महिलाओं को लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस योजना का उद्वेश्य ही महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ करना ओर उनका विकास है। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं बल्कि चुनाव आयोग की तय संवैधानिक प्रक्रिया है। बंसल के मुताबिक नाम में विसंगतियों और तकनीकी खामियों पर नोटिस जारी किए जाते हैं जो किसी वर्ग या पार्टी को देखकर नहीं भेजे जाते। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बूथ लेवल एजेंट मौजूद हैं। बंसल ने दोहरे वोट पर कहा कि एक व्यक्ति को केवल एक जगह मतदान का अधिकार है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार राज्य के जनसांख्यिकीय स्वरूप से समझौता नहीं करेगी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हैंडमेड राखियों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रायपुर सहसपुर और डोईवाला विकासखंड की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर विकासखंड के मालदेवता क्षेत्र की सास-बहू लीला रावत और अलका रावत की जोड़ी राखी कारोबार में अपनी अलग पहचान बना रही है। रायपुर ब्लॉक की नई दिशा महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के अंतर्गत आशा किरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दोनों महिलाएं मिलकर आकर्षक डिजाइन की राखियां तैयार कर रही हैं। इस वर्ष उन्होंने दो हजार से अधिक राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है जिसमें से अब तक करीब 1500 राखियां तैयार की जा चुकी हैं। राजधानी में गुरुवार को पटेल नगर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आईटीएस कॉलेज रोड पर पीड़ित पक्ष का गुरमीत और उसके साथियों से पहले से विवाद चल रहा था। फोन पर कहासुनी के बाद गुरमीत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष ने पीछा किया तो चौक पर दोबारा फायरिंग हुई जिसमें साहिल को गोली लगी। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर स्विफ्ट कार को रोका। इस दौरान कुछ आरोपी भाग गए जबकि रोहित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। उत्तराखंड की रानीपोखरी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मुद्दा एक बार फिर सियासी विवाद में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने दावा किया कि साल 2019 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास और भूमि पूजन किया था उसके लिए आज भी 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खाते में मौजूद है। इसके बावजूद परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ा। कांग्रेस का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री धामी को इस मामले में दो से अधिक पत्र लिख चुके हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों की मौजूदा सरकार में कितनी अहमियत है। कांग्रेस ने जमीन विवाद का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि परियोजना को राजनीतिक कारणों से ठंडे बस्ते में डाला गया है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला सहायता समूह के महिलाएं ओर अन्नदाता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक इस योजना में 13 हजार महिलाओं को लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस योजना का उद्वेश्य ही महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ करना ओर उनका विकास है। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं बल्कि चुनाव आयोग की तय संवैधानिक प्रक्रिया है। बंसल के मुताबिक नाम में विसंगतियों और तकनीकी खामियों पर नोटिस जारी किए जाते हैं जो किसी वर्ग या पार्टी को देखकर नहीं भेजे जाते। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बूथ लेवल एजेंट मौजूद हैं। बंसल ने दोहरे वोट पर कहा कि एक व्यक्ति को केवल एक जगह मतदान का अधिकार है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार राज्य के जनसांख्यिकीय स्वरूप से समझौता नहीं करेगी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हैंडमेड राखियों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रायपुर सहसपुर और डोईवाला विकासखंड की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर विकासखंड के मालदेवता क्षेत्र की सास-बहू लीला रावत और अलका रावत की जोड़ी राखी कारोबार में अपनी अलग पहचान बना रही है। रायपुर ब्लॉक की नई दिशा महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के अंतर्गत आशा किरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दोनों महिलाएं मिलकर आकर्षक डिजाइन की राखियां तैयार कर रही हैं। इस वर्ष उन्होंने दो हजार से अधिक राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है जिसमें से अब तक करीब 1500 राखियां तैयार की जा चुकी हैं। राजधानी में गुरुवार को पटेल नगर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आईटीएस कॉलेज रोड पर पीड़ित पक्ष का गुरमीत और उसके साथियों से पहले से विवाद चल रहा था। फोन पर कहासुनी के बाद गुरमीत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष ने पीछा किया तो चौक पर दोबारा फायरिंग हुई जिसमें साहिल को गोली लगी। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर स्विफ्ट कार को रोका। इस दौरान कुछ आरोपी भाग गए जबकि रोहित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।