Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Aug-2026

बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं जनजातीय कार्य मंत्री ने दिए निर्देश कंजई घाट पर बस-कार की भीषण टक्कर 5 घायल; 3 की हालत गंभीर लॉ छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश कॉलेज के गेट पर किया प्रदर्शन प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शुक्रवार को बालाघाट जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण बैहर के प्रभावित ग्रामों का जायजा लिया। बिठली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चों अन्य मरीजों का हाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार आवश्यक सुविधाओं के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. शाह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाने बेड की संख्या में वृद्धि करने तथा ईसीजी मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों इसके लिए आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। लालबर्रा-सिवनी मार्ग पर कंजई घाट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे यात्री बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बालाघाट निवासी राहुल बरेले अपने चार साथियों के साथ कार से पचमढ़ी जा रहे थे। कंजई के आगे मोड़ पर सिवनी की ओर से आ रही बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 10 फीट तक घिसट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को लालबर्रा अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिले के अग्रणी शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों की छात्रवृत्ति डेढ़ साल से अटकी होने से छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज लॉ के विद्यार्थियों ने २१ अगस्त शुक्रवार को महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि ऋषभ सहारे के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार को सांकेतिक रूप से बंद कर प्रदर्शन किया और महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रवेश लेने वाले एलएलबी प्रथम वर्ष के पात्र छात्रों को आज तक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। इससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी है िक १० दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होती तो चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को हनुमान चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड पाठ और राम भजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं महिलाओं युवाओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड की चौपाइयों और राम भजनों से पूरा कांग्रेस कार्यालय भक्तिमय नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और बीच-बीच में ‘जय श्रीराम’ तथा ‘जय हनुमान’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र जिले एवं समस्त नागरिकों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन माह के पावन अवसर पर एकल अभियान महिला समिति द्वारा २१ अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान नृत्य व गीत सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस संबंध में समिति की सदस्य दीक्षा शर्मा ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में महिलाओं का एकत्रित होकर भजन-गीत करना हमारी परम्परा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप को स्त्री और पुरुष के संतुलन और समानता का प्रतीक माना गया है। इसी समरसता की भावना को चरितार्थ करते हुए कार्यक्रम में किन्नर समाज से रानी दमाहे जी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल लोचब के साथ हुई पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। इस अन्याय के विरोध और छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को हनुमान चौक पर धरना प्रदर्शन किया। थाना लालबर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ी पनबिहरी में पिछले लंबे समय से पनप रही अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री से ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं का जीना मुहाल हो गया है। गांव में लगातार बढ़ रहे अवैध शराब विक्रय कच्ची शराब निर्माण गांजा बिक्री जुआ-सट्टा और नदियों से रेत के बेधड़क अवैध उत्खनन से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। गुरुवार को एकजुट होकर दर्जनों महिलाओं ने लालबर्रा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा और गांव में जारी इन तमाम अवैध गतिविधियों पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की।