Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Aug-2026

दर्द में तड़पती रही मां 8 किमी डोली में ढोया अस्पताल पहुंची तो बच्चे ने दम तोड़ दिया तामिया सावन महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का उत्साह आदिवासी धुन पर झूमे सांसद चांद-बादगांव में कलेक्टर का निरीक्षण अव्यवस्था पर जताई नाराजगी छात्रवृत्ति मामले में नोटिस पीएम श्री स्कूल की बदहाली: बच्चों को भोजन नहीं शौचालय गंदे और पानी की व्यवस्था बदहाल रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की सख्ती 200 से अधिक नमूने लिए जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम पंचायत गोप के मजरे चीटीपाठा (जामुनडोंगा) में सड़क सुविधा नहीं होने से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को करीब 8 किलोमीटर तक डोली में ले जाना पड़ा। बुधवार रात 22 वर्षीय कुस्तरिया को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन और ग्रामीण उसे खटोली में लेकर गोप पंचायत मुख्यालय पहुंचे। यहां से 108 एंबुलेंस से महिला को दमुआ अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार आईसीयू में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 125 घर हैं लेकिन सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़क निर्माण के लिए कई बार मांग और प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। तामिया में सावन महोत्सव का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसी खूबसूरती और शिमला जैसी ठंड का आनंद लेना है तो तामिया जरूर आएं। उन्होंने सावन महोत्सव को मेघ मल्हार और माटी का अनूठा संगम बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। रिमझिम फुहारों और कोहरे के बीच आयोजित महोत्सव में महाराष्ट्र कर्नाटक सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सावन के झूले आदिवासी कला हस्तशिल्प और हथकरघा के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सांसद ने आदिवासी नृत्य दल के साथ ढोल बजाकर नृत्य किया और महुए की पुड़ी समा की खीर व बरबटी की दाल के बड़े का स्वाद भी लिया। कलेक्टर श्री नारायण ने चांद क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में अनावश्यक सामग्री रखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ग्राम पंचायत बादगांव में आयोजित खंड स्तरीय शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। कपूरधा हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौरई और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिविर में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले के शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता अर्पित तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में कई दिनों से मध्यान्ह भोजन योजना के तहत पहली से आठवीं तक के बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें घर से टिफिन लाने के लिए कहा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान रसोई कक्ष भी बंद मिला। वहीं स्कूल के शौचालयों की सफाई नहीं होने पेयजल टंकी की खराब स्थिति और स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने भी इन समस्याओं की शिकायत की है। अर्पित तिवारी ने स्कूल प्रबंधन से दो-तीन दिन के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण कर शासन के नियमानुसार स्कूल संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरी पर रोक लगाने खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमें जिलेभर में लगातार निरीक्षण और नमूना कार्रवाई कर रही हैं। बीते एक माह में दूध पनीर मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 200 से अधिक नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 108 किलो संदिग्ध गोवर्धन घी भी जब्त किया गया है। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 15 अगस्त के ध्वजारोहण आदेश पर विवाद नपा अध्यक्ष को सीएमओ का नोटिस नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया में 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर एकल हस्ताक्षर से ध्वजारोहण कार्यक्रमों में पार्षदों व जनप्रतिनिधियों की भूमिका तय करने के अधिकार का आधार पूछा है। वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद पवन सूर्यवंशी ने 10 अगस्त को ही आवेदन देकर परिषद की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और पार्षदों की भूमिका तय करने की मांग की थी। इसके बावजूद आदेश जारी होने पर सवाल उठे हैं। सीएमओ ने संबंधित नियम शासन आदेश अथवा सक्षम स्वीकृति के तहत आदेश जारी करने का आधार स्पष्ट करने को कहा है। नोटिस की प्रतिलिपि कलेक्टर परियोजना अधिकारी और एसडीएम परासिया को भी भेजी गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा और ई-अटेंडेंस के नियमों में बदलाव की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला इकाई छिंदवाड़ा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की व्यवस्था ई-अटेंडेंस के नियमों सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा मोर्चा ने मांग की कि TET परीक्षा जिला स्तर पर ऑफलाइन OMR शीट के माध्यम से कराई जाए और सभी वर्गों के लिए न्यूनतम 33 अंक पासिंग मार्क्स निर्धारित किए जाएं। परीक्षा पोर्टल नि:शुल्क करने के साथ इसका आयोजन कर्मचारी चयन मंडल के बजाय शिक्षा विभाग के माध्यम से कराने की मांग भी रखी गई। वार्डो के निरीक्षण में सीवरेज कार्यों पर निगम आयुक्त ने जताई नाराजगी मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तीसरे सप्ताह में नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय ने वार्ड क्रमांक 3 और 4 का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन जन आकांक्षाओं पीएम आवास पेयजल व स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों का मौके पर जायजा लिया। सीवरेज कार्यों की धीमी गति और कमियों पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीवर कनेक्शन निर्धारित चैंबरों से जोड़ने और जलभराव रोकने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एक दिव्यांग दंपती के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए। शिव मंदिर से निकली कावड़ यात्रा महिला मंडल ने किया जलाभिषेक जय भोले सेवा समिति महिला मंडल के तत्वावधान में शिव मंदिर प्रांगण से कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा शक्ति नगर सुंदरदेवरे नगर और पारस नगर होते हुए वापस मंदिर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ का कावड़ जल से अभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्याएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सावन में महिलाओं ने मनाया हरियाली उत्सव बड़वन गली नंबर दो में सखी सहेली ग्रुप की महिलाओं ने सावन के अवसर पर हरियाली उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाई विभिन्न गेम्स खेले और झूला झूलकर सावन का आनंद लिया। उत्सव में महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।