Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Aug-2026

इंदौर के नामी होटल सयाजी होटल में किचन में कॉकरोच-चूहे मिले इंदौर के प्रसिद्ध सयाजी होटल में जांच के दौरान फूड स्टोरेज में चूहे और किचन व फूड प्रिपरेशन एरिया में कॉकरोच मिले। करीब 66 किलो नॉनवेज बिना उचित पैकिंग और लेबलिंग के रखी मिली। होटल के पास सेंट्रल FSSAI फाइव स्टार लाइसेंस भी नहीं है। ये अनियमितता गुरुवार को हुई कार्रवाई के दौरान सामने आई है। खाद्य विभाग की टीम ने करीब पांच घंटे होटल के किचन का निरीक्षण किया। 9 मौतों वाले जहरीली शराब कांड में MP कनेक्शन गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई 9 लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रईस को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रईस की ससुराल भोपाल के करोंद इलाके में है। उसका नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उज्जैन और भोपाल में उसके संपर्कों पर लगातार निगरानी रख रही थी। झाबुआ कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना जारी झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार से शुरू हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों ने अपनी पहली रात खुले आसमान के नीचे सामूहिक रूप से भोजन पकाकर गुजारी। 82 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदी कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में FIR दर्ज हुई है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद FIR दर्ज की गई है। मामला कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। शासकीय गाइडलाइन के मुताबिक जमीन की कीमत 82 लाख 86 हजार रुपए से अधिक थी। आरोप है कि पुलिसिया दबाव बनाकर इसकी रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपए में कराई गई। इसमें 15 लाख रुपए चेक और 3.20 लाख रुपए नकद दर्शाए गए। मैहर-डिंडौरी और पन्ना में स्कूलों की छुट्‌टी मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी पन्ना रीवा सतना छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मैहर और डिंडौरी के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है। डिंडौरी में आंगनवाड़ियां भी बंद हैं।पन्ना में लगातार बारिश की वजह से शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद रखे गए हैं। जिले में केन मिढ़ासन व्यारमा और पतने नदी उफान पर हैं। तेंदुघाट बांध के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।