Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Aug-2026

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले को लेकर ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर दबिश दी। आठ सदस्यीय टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात है। कार्रवाई को शराब घोटाला मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।ED की कार्रवाई पर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ED CBI और इनकम टैक्स की कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियां विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं और भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शराब घोटाले की जांच ED कर रही है और यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वार तेज हो गया है। ‘कुर्सी दंगल’ को लेकर वायरल पोस्टर के बाद दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कुर्सी की लड़ाई का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता आपस में ही झगड़ रहे हैं जबकि बीजेपी में कुर्सी को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लंबे राजनीतिक अनुभव का भी जिक्र किया।वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए दावा किया कि सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है और मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक बैठकें चल रही हैं। उन्होंने मंत्रियों के इस्तीफे तक तैयार होने का आरोप लगाया और कहा कि मंत्री रील बनाने और गाना गाने में व्यस्त हैं जबकि प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। वंदे मातरम् को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वंदे मातरम् के सिर्फ दो पैराग्राफ गाने का प्रस्ताव देश और शहीदों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति और मुस्लिम लीग जैसी सोच रखने का आरोप लगाया।वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस CWC की बैठक में वंदे मातरम् को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में NEET राम मंदिर में चोरी चीन के कब्जे E-20 पेट्रोल और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।बैज ने आरोप लगाया कि अरुण साव कांग्रेस को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिडौरी में सरपंच ललिता मार्को के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग उठी है। पंचों और ग्रामीणों ने एसडीएम अजीत पुजारी को ज्ञापन सौंपकर नियमानुसार प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।ज्ञापन में पंचायत की आय-व्यय बाजार और तालाब नीलामी से जुड़ी जानकारी की जांच की मांग भी की गई है। प्रशासन दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। फिलहाल मामले को लेकर पंचायत स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।घटना के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने फैक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की।CSP प्रशांत सिंह के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।