एमपी की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1750 रुपए मां शारदा की पावन नगरी मैहर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा उपहार दिया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 2148 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। इस बार बहनों के खातों में कुल 1750 रुपये की राशि भेजी गई है। इसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में नियमित मिलने वाले 1500 रुपये के साथ-साथ रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर शगुन के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त शामिल हैं। ग्वालियर की बदहाल सड़कों की जांच शुरू ग्वालियर शहर की छलनी और धंसी हुई सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की जमीनी हकीकत जानने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को ऑन-स्पॉट सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट द्वारा गठित वकीलों के विशेष कमीशन और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को गुढ़ी-गुढ़ा का नाका क्षेत्र पहुंचकर सड़कों का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर ही सड़क खोदकर सैंपल एकत्र किए। IFS अधिकारी ने लिखा-हर जगह दिमागी नक्सल मौजूद हर कोई जो वन्य जीवों की मदद करने का दावा करता है जरूरी नहीं कि वह जमीनी हकीकत को समझता हो या उसके मकसद भी एक जैसे हों। हर जगह ‘दिमागी नक्सल’ मौजूद हैं। हमें इन्हीं से निपटना है।ये बात मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पदस्थ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी उत्तम कुमार शर्मा ने सोमवार को X पर लिखी। बुधवार को उनके इस ट्वीट के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) समेत अन्य सरकारी एजेंसियों से शिकायत की है। रातापानी के बफर जोन में अवैध खनन पर NGT सख्त नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रातापानी टाइगर रिजर्व में अवैध खनन के मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है। एनजीटी ने अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।एनजीटी की सेंट्रल जोन बैंच ने बुधवार को यह मामला संज्ञान में लिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह और न्यायिक सदस्य प्रशांत गर्गावा ने की। एनजीटी ने सीहोर कलेक्टर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड; खनन अधिकारी रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य के डायरेक्टर डीएफओ को मामले में पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया है। लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया भोपाल में लागू कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए वे आईएसबीटी स्थित निगम दफ्तर पहुंचे और धरना दिया। इसी बीच निगम परिषद की बैठक में बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने यह शुल्क लिया जाना गलत बताया। इसके बाद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आसंदी ने संकल्प पास किया। निर्णय लिया कि सरकार को शुल्क हटाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर DAVV में प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर इंदौर में बुधवार को छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। आईपीएस कॉलेज से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक निकाली गई साइकिल यात्रा के बाद विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर 3 बजे छात्रों ने प्रदर्शन किया।इस दौरान विद्यार्थियों को रोकने के लिए प्रबंधन ने चैनल गेट पर ताला लगा दिया। इस पर विद्यार्थी गेट तोड़कर अंदर घुस गए।मामले में प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने 10 विद्यार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भोपाल में टैक्सी किराए पर कमेटी बनेगी भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात के बाद दोनों ही यूनियंस ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। परिवहन मंत्री ने किराए के संबंध में कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राएं बुधवार को भी प्रदर्शन कर रहे हैं। वे रैली के रूप में सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे। इसी बीच पॉलिटेक्निक चौाराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छात्रों की मांग है कि उन्हें सीएम हाउस जाने दिया जाए जबकि पुलिस यहां से हटने का कह रही है।