MP में स्वाइन फ्लू की दस्तक : इंदौर में एक मौत; भोपाल में 6 केस मौसम में बदलाव के बीच राजधानी भोपाल में वायरल और श्वसन संक्रमण (रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर में 16 दिन इलाज के बाद उज्जैन की 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से मौत हो गई है वहीं भोपाल में भी स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। शहर के जेपी हमीदिया और एम्स की ओपीडी में रोजाना करीब 10 हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 60 प्रतिशत (लगभग 6 हजार मरीज) गले में खराश खांसी बुखार नाक बहने और थकान जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। छात्राओं को यूरिन मिला पानी पिलाने पर सियासत गुना के आरोन इलाके में हुई छात्रों की पानी की बोतल में यूरिन भरने की बात ने बुधवार को राजनैतिक रूप ले लिया। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस घटना को राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र बताया तो राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भी पलटवार करते हुए बताया कि यह घटना गुना विधानसभा क्षेत्र की है। हालांकि इसके बाद पूर्व मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सुधार किया। जिले के आरोन विकासखंड अंतर्गत एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घिनौनी और बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई थी। आरोप है कि यहां कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली दो 10 वर्षीय मासूम छात्राओं को कक्षा के ही शरारती छात्रों ने छल से पानी की बोतल में मूत्र मिलाकर पिला दिया। इंदौर घूमने आई जर्मन महिला से छेड़छाड़ मध्य प्रदेश के इंदौर में गांधी हॉल परिसर घूमने पहुंची जर्मनी की निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला दिल्ली में रहती है और अपने साथी के साथ शहर घूमने आई थी. आरोप है कि परिसर में तैनात चौकीदार ने उस पर अशोभनीय टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डिंडौरी-पन्ना के आंगनवाड़ी-स्कूलों में छुट्टी मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। डिंडौरी में भारी बारिश को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों समेत नर्सरी से बारहवीं क्लास तक के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। समनापुर जनपद मुख्यालय का 12 से ज्यादा गांवों से संपर्क टूट गया है। खरमेर नदी का पानी पुल के आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाइवे बंद हो गया है। पन्ना में भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। सतना के चित्रकूट में बारिश की वजह से मंदाकिनी नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। यहां सड़कों पर नाव चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं।