Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Aug-2026

लाड़ली लक्ष्मी-बहनों को मिलते रहेंगे रुपए 5 साल की मंजूरी मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इन दोनों योजनाओं को अगले 5 साल तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 114365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16326 करोड़ रुपए खर्च करेगी। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पदों समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी भी दी है। निगम में पहले से स्वीकृत 7 पद 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसमें 60% केंद्र जबकि 40% राज्य का हिस्सा रहेगा। भोपाल में पहली बार ‘जेन अल्फा प्रोटेस्ट राजधानी भोपाल में मंगलवार को पहली बार किसी शैक्षणिक संस्थान के मुद्दे पर ‘जेन अल्फा प्रोटेस्ट’ देखने को मिला। रीजनल स्कूल के करीब 300 से 400 छात्र-छात्राएं रीजनल स्कूल को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में सड़क पर उतर आए। बच्चों के हाथों में ‘सेव डीएमएस’ समेत अलग-अलग पोस्टर थे। छात्रों ने रीजनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर संविलयन का विरोध दर्ज कराया। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। संत रविदास की जयंती पर भोपाल में समरसता संकल्प सम्मेलन संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में ‘संत रविदास सामाजिक समरसता संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले बरखेड़ा स्थित प्राचीन संत रविदास मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें संतों का रथ बैंड-बाजे ढोल बग्गी ऊंट-घोड़े और महिला मंडल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई रवीन्द्र भवन पहुंची। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधायक प्रदीप लारिया सहित संत समाज और संत रविदास के अनुयायी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के दौर में जातिवाद के चुनौती भरे माहौल के बीच समाज में समरसता लाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन और उनके विचार पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का मार्ग दिखाते हैं। भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का चक्काजाम भोपाल में कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे चले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुईं। व्यापारियों ने कहा कि रहवासी इलाकों में वर्षों से कारोबार संचालित हो रहे हैं ऐसे में अचानक सीलिंग की कार्रवाई से दुकानदारों के साथ कर्मचारी और उन पर निर्भर परिवार भी प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने सरकार से भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान करने और गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 लागू करने की मांग की। 1040 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका: प्रदेश सरकार ने ग्रुप-3 के 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सब इंजीनियर ड्राफ्ट्समैन प्रयोगशाला तकनीशियन समेत कई पोस्ट शामिल हैं। उम्मीदवार 18 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी। कर्मचारी चयन मंडल के मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए शुल्क ₹500 जबकि OBC EWS दिव्यांगजन SC और ST उम्मीदवारों के लिए ₹250 प्रति प्रश्नपत्र है। आयु सीमा 18 से 40 साल है जबकि पात्र श्रेणियों को 5 साल की छूट मिलेगी। नर्मदा में डूबे लखनऊ के 4 श्रद्धालु एक की मौत तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को नर्मदा नदी के केवलराम घाट पर स्नान के दौरान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से आए चार श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए। मौके पर तैनात नाविकों होमगार्ड और SDERF के जवानों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक को बचाया नहीं जा सका। जबलपुर बरगी बांध भरा 9 गेट खोले जबलपुर जिले में भले ही बारिश सामान्य से कम हुई हो लेकिन पड़ोसी जिले मंडला और डिंडौरी में लगातार हो रही बारिश से बरगी बांध लबालब भर गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद वर्ष 2026 में पहली बार मंगलवार 18 अगस्त को बांध के 21 में से 9 गेट खोले गए। बांध प्रबंधन ने नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। बांध प्रबंधन के अनुसार 17 अगस्त की रात 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.80 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद 18 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे से 9 गेट खोलने का निर्णय लिया गया। फिलहाल बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 एमसीएम यानी 84.08 प्रतिशत है