Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Aug-2026

‘मंदिरों की लूट’ पर भाजपा विधायक का वीडियो MP के आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने हिंदू मंदिरों की संपत्ति और उनके प्रबंधन को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘भारतीय मंदिर संपदा : शोषण और समाधान-एक विवेचन’ शीर्षक से वीडियो जारी कर मंदिरों की संपत्ति के इतिहास सरकारी नियंत्रण दान जमीन और आय के इस्तेमाल पर विस्तार से अपनी बात रखी। मालवीय ने मंदिरों को राज्य सरकारों के नियंत्रण से मुक्त कर सनातन बोर्ड बनाने का सुझाव दिया है। दुकानदार बोले-क्या भीख मांगकर बच्चों का पेट भरेंगे रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम के नोटिस और सीलिंग की कार्रवाई शुरू करने के बाद भोपाल के व्यापारी भी सड़क पर उतर गए हैं। मंगलवार को उन्होंने रोशनपुरा चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सोनी ने बताया कि सरकार लाखों लोगों को बेरोजगार कर रही हैं। वर्ष 2005 से पेंडिंग मास्टर प्लान यदि पहले ही लागू हो जाता तो आज यह हालात नहीं बनते। भोपाल में व्यापारियों पर कार्रवाई हुई तो 90% व्यापार ही बंद हो जाएगा। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा केन-बेतवा प्रोजेक्ट के आंदोलनों पर सरकार की सफाई केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति मंत्रालय से जारी पीआईबी के प्रेस नोट में कहा है कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास लाभ नहीं मिलने के आरोप गलत और भ्रामक हैं।सरकार के मुताबिक अधिकांश पात्र परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास का लाभ मिल चुका है जबकि कुछ मामलों में केवल कागजी औपचारिकताएं बाकी हैं। महिलाओं पर बयान भाजपा के दो विधायकों में जुबानी जंग गुना में मंगलवार को नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय बलराम महोत्सव में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के ही दो विधायक आमने-सामने आ गए।गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने भाषण में रामायण महाभारत और पृथ्वीराज-संयोगिता के प्रसंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन घटनाओं में महिलाएं नहीं मरीं आदमी ही मरे। इस पर मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने उन्हें टोकते हुए आपत्ति जताई।शाक्य ने जवाब में कहा- बहस नहीं करना बीच में मत बोलना। शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि पराई स्त्री को ले आए हो यह मौत का सामान है। उसे ससम्मान भेज दो। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी एक पांचाली के पीछे एक करोड़ आदमी मारे गए। MP के 12 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। जबलपुर समेत 12 जिलों में हैवी रेन यानी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां ढाई से 4 इंच बारिश का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर सक्रिय अवदाब ने पूर्वी मध्य प्रदेश को वर्षा का मुख्य केंद्र बनाया है। इसके चलते 19 अगस्त को विंध्य बुंदेलखंड और महाकौशल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है जबकि 20–24 अगस्त के दौरान वर्षा गतिविधि के धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी प्रदेश की ओर विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।