Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Aug-2026

जबलपुर। लगातार बारिश के चलते बरगी बांध का जलस्तर 420.80 मीटर पहुंच गया है। जल नियंत्रण के लिए बांध के 9 गेट औसतन 0.78 मीटर तक खोले गए हैं जिनसे नर्मदा नदी में करीब 1031 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के गेटों से पानी की निकासी का नजारा देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और रेस्क्यू दल तैनात किए गए हैं। जबलपुर। पाटन-जबलपुर मार्ग की जर्जर हालत भारी यातायात और लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं से नाराज क्षेत्रीय लोगों और किसानों का आक्रोश अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। सड़क की बदहाली समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 18 अगस्त को आहूत पाटन बंद का व्यापक असर देखने को मिला। ठाकुर उदयभान सिंह सिंगौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और किसान पाटन पहुंचे। सिविल कोर्ट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने सड़क की दुर्दशा और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल हुए। जबलपुर - कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज मंगलवार को कई प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर एक प्रतिष्ठान के मैनेजर और मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नगर निगम दल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विजय नगर स्थित राज डेयरी का निरीक्षण किया तथा यहाँ से पनीर और घी के सैंपल लिए।उखरी तिराहा स्थित ई कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के औचक निरीक्षण के दौरान पूजा घी के नाम से घी के पैकेट विक्रय करते पाये जाने पर मैनेजर की उपस्थित में पूजा घी का सैंपल लिया गया तथा 16 किलो पूजा घी जप्त किया गया। इसके साथ ही यहां से शंका के आधार पर अमूल बटर का सैंपल भी लिया गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर में बार एसोसिशन के चुनाव में मृगेंद्र सिंह अध्यक्ष तथा असीम त्रिवेदी सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। मृगेंद्र सिंह इस बार स्टेट बार काउंसिल चुनाव के मैदान में नहीं उतरे और उन्होंने अपना भाग्य हाईकोर्ट बार चुनाव में आजमाया। इसी तरह असीम त्रिवेदी सीनियर एडवोकेट रहे स्वर्गीय आदर्श मुनी त्रिवेदी के कनिष्ठ पुत्र है। वे तीसरी बार चुनाव मैदान में थे। उनके बड़े भाई आशीष त्रिवेदी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अभी मैदान में डटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के लिए शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ था। परंपरागत तरीके से वकील समुदाय अपने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिछले कई दिनों से सक्रिय थे। वकील समुदाय में पार्टियों का दौर भी चलता रहा। मंगलवार को सुबह मतगणना शुरू हुई और अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह तथा सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। मृगेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परितोष त्रिवेदी को हराया है। परितोष त्रिवेदी पहले सेक्रेटरी रह चुके हैं। वही असीम त्रिवेदी ने सचिव पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश सोनी को करारी शिकस्त दी है। जबलपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक ही रात दो अलग-अलग घरों पर हुई कथित बमबारी की घटना को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे। पूर्व सैनिक शिवनारायण विश्वकर्मा और जगदंबा कॉलोनी निवासी शिवा रजक ने एसपी को आवेदन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों के अनुसार 5 अगस्त की रात करीब 11 बजे शिवा रजक के घर और इसके महज 15 मिनट बाद रात 11:15 बजे पूर्व सैनिक शिवनारायण विश्वकर्मा के घर पर बदमाशों ने बम फेंके और गालियां दीं। दोनों मामलों में 6 अगस्त को थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और पूर्व सैनिक के घर की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। हालांकि पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को पकड़कर छोड़ने और अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दोनों परिवारों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए माढ़ोताल में अनिराज नायडू की हत्या और ग्वारीघाट में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी शेख आदिल को भूलन बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओमती का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं जिसमें 3 देशी पिस्टल 1 रिवॉल्वर 4 कट्टे 2 एयर गन तलवार बका चाकू के साथ-साथ 50 कारतूस 68 खाली खोखे 9 मैगजीन और 23 मोबाइल फोन शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने छोटू उर्फ सुयश चौबे गैंग से जुड़े होने और उसी के कहने पर आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने शेख आदिल के अलावा शेखर चौबे सुयश उर्फ छोटू चौबे और बाबू सिंधी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य सरगना छोटू चौबे को पहले ही एनएसए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।