Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Aug-2026

जबलपुर। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाना हाईकोर्ट के वकील थानेश्वर गोले को महंगा पड़ता दिख रहा है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि कोर्ट जाते समय उनके पास शराब ठेकेदार के मैनेजर का फोन आया जिसने उन्हें शराब कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई बंद करने की चेतावनी दी। पीड़ित वकील का दावा है कि उन्हें 24 घंटे के भीतर गोली मारने या ट्रक से कुचलवाकर जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य शराब ठेकेदार पर भी धमकियां देने और पुलिस-प्रशासनिक संरक्षण में एमआरपी से ज्यादा कीमत पर अवैध शराब बिकवाने का गंभीर आरोप लगाया है। वकील ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए गोरखपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर मामले में जबलपुर पुलिस क्या कड़ा कदम उठाती है। जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया के फिलिंग-2 सेक्शन में सोमवार सुबह काम के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणी की बिल्डिंग नंबर 802 में 56-टी कंपोनेंट की प्रोसेसिंग कर रहे कर्मचारी वासुदेव राम मशीन से निकली तेज चिंगारी की चपेट में आ गए जिससे उनकी बांयी हथेली गंभीर रूप से झुलस गई। चिंगारी इतनी तेज थी कि पास रखी ट्रे में भी तुरंत आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और घायल वासुदेव को तत्काल एंबुलेंस से ओएफके अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही निर्माणी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर आस्था के नाम पर बेजुबान सांपों के साथ क्रूरता का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पैसे कमाने के लालच में सपेरों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कोबरा समेत दो दर्जन दुर्लभ सांपों के विषैले दांत उखाड़ दिए और डसने के डर से उनके मुंह फेवीक्विक से चिपका दिए! वन विभाग की 7 विशेष टीमों ने शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सपेरों के चंगुल से करीब दो दर्जन सांपों को आजाद कराया और क्रूर सपेरों को मौके से ही हिरासत में ले लिया। फॉरेस्ट रेंजर अपूर्व शर्मा ने बताया कि मुक्त कराए गए बेजुबानों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वहीं अमानवीय कृत्य करने वाले सपेरों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गाज गिरना तय है। जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को सिल्वर जुबली हॉल में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया जहाँ 3112 सदस्य अधिवक्ताओं के लिए कुल 65 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक चली वोटिंग का लाइव प्रसारण भी किया गया। इससे पहले सुबह हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विशाल धगट जस्टिस प्रणय वर्मा जस्टिस एमएस भट्टी और जस्टिस हिमांशु जोशी ने दीप प्रज्वलित कर मतदान का शुभारंभ किया। चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष का एक-एक पद और कार्यकारिणी के 3 पद आरक्षित रखे गए हैं। मतदान के बाद अब 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी जिसके बाद आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे। कटंगी थाना क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला ने एक स्थानीय किसान से बिजली का नया कनेक्शन देने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता किसान की रिपोर्ट पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुए लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को 12 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त की टीम द्वारा बिजली कार्यालय में ही सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महफिल बार में 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की चाकू से गोदकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी पवन बर्मन बार के अंदर सामान्य रूप से काम करता दिखाई दे रहा है जो अचानक पास में रखा चाकू उठाकर युवती पर ताबड़तोड़ चार वार कर देता है। हमले के दौरान लहूलुहान युवती खुद को बचाने के लिए बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही लेकिन वहां मौजूद लोगों में से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। वारदात के बाद बार के स्टाफ ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी की घेराबंदी करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।