Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Aug-2026

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ बोंदारी के बैगा परिवारों को दो माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरित प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का जाना हाल आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ बालाघाट जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। जिला मुख्यालय बालाघाट में मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने ध्‍वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हॉक फोर्स जिला पुलिस बल एसएफ-36वीं बटालियन के जवानों एनसीसी के कैडेट्स एवं स्‍काउट गाइड द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गये और हर्ष फायर किये गये।मुख्‍य समारोह में ध्‍वजारोहण के पहले राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। उसके पश्‍चात मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम द्वारा ध्‍वजारोहण किया गया। ध्‍वजारोहण के पश्‍चात जन-गण-मन का गायन किया गया। बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित बैगा जनजाति बहुल ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने ग्राम बोंदारी पहुंचकर बैगा जनजाति के पात्र परिवारों को एकमुश्त दो माह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भलावी ने बताया कि ग्राम बोंदारी में बैगा परिवारों को उनके समक्ष राशन का वितरण कराया गया है मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 15 अगस्त को जिला चिकित्सालय बालाघाट पहुंचकर बीमारी से प्रभावित ग्रामों के भर्ती बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा बोंदारी कोरका एवं घुम्मुर के बच्चों को उपचार एवं चिकित्सकीय निगरानी के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ होने वाले बच्चों को उपचार पूर्ण होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों में स्थित हैंडपंप एवं अन्य पेयजल स्रोतों का नियमित रूप से क्लोरीनीकरण किया जा रहा है। विभागीय टीमों द्वारा हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखना तथा दूषित पानी एवं गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों की संभावना को कम करना है।