भोपाल। महावीर मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में पूर्व अध्यक्ष सनत कुमार जैन सचिव सुनील जैन कोषाध्यक्ष मनोहर लाल टोंगिया एवं डीन डॉ. संजय गुप्ता सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सनत कुमार जैन मनोहर लाल टोंगिया एवं सचिव सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में युवाओं और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी अनुशासन और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।