Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Aug-2026

लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया मोदी बोले दिमागी नक्सलियों को पहचानें उन्हें अलग करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। हर बार स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पहनावा खास तौर पर उनकी पगड़ी सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने पीले और सफेद बांधनी पैटर्न वाली चमकीली गहरे लाल रंग की राजस्थानी पगड़ी पहनी लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 76 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने कहा- ‘हथियारी नक्सल तो चले गए लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा ‘ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।’इससे पहले लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने जमीन से उठाकर बच्ची को टोपी पहनाई भाषण के बाद पीएम मोदी लाल किले में कार्यक्रम में आए बच्चों से मिल रहे थे। उन्हें अपने बीच देखकर बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। इसी दौरान पैर छूने के लिए एक बच्ची झुकी तो उसकी टोपी गिर गई प्रधानमंत्री ने जमीन पर गिरी टोपी उठाकर दोबारा बच्ची के सिर पर रखी। लोकसभा ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा लोकसभा ने BJP सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल की शिकायतों के आधार पर राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। दोनों सांसदों ने एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को असंसदीय बताया था।राहुल को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। राहुल ने 29 जुलाई को बिल पर चर्चा के दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया था।