Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Aug-2026

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने पेश किया एमपी के विकास का रोड मैप 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ। यहां सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद सीएम ने प्रदेश के विकास का खाका पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। अगले ढाई साल में सरकार का मुख्य फोकस युवाओं रोजगार स्टार्टअप और बड़े निवेश पर रहेगा। विधानसभा में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित किया गया। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अदम्य साहस से भरे स्टंट दिखाए। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की थीम पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पुलिस एवं सुरक्षा बलों के विशेष डॉग स्क्वाड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच से डिप्टी कलेक्टर 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान CM हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एक डिप्टी कलेक्टर (तत्कालीन तहसीलदार) दो पटवारी दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) एक सहायक यंत्री और एक तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। ठेले पर बॉयफ्रेंड संग दिखी पत्नी राजधानी भोपाल से पति-पत्नी और वो का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां नाइट ड्यूटी पर निकले पति को पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाते दिखी. इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मोहल्ले को चौंका दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बनकर फैल गया. घटना अशोका गार्डन थाना इलाके के एक मोमोज ठेले की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पति नाइट ड्यूटी पर गया था लेकिन उसी दौरान पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाने पहुंच गई. संयोग से पति भी अपने दोस्त के साथ उसी ठेले पर पहुंच गया और यही पल पूरे विवाद की शुरुआत बन गया.पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति भड़क गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई. वायरल वीडियो में पति-पत्नी और उनके साथ मौजूद लोग एक-दूसरे पर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. जबलपुर समेत MP के 21 जिलों हैवी रेन का अलर्ट जबलपुर शहडोल-सागर समेत मध्य प्रदेश के 21 जिलों में शनिवार को हैवी रेन का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के अंदर 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। अगले 4 दिन जबलपुर रीवा सागर-शहडोल संभाग में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।