Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Aug-2026

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को पूरी तत्परता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जरूरी संसाधन मौके पर उपलब्ध कराने तथा अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई। - उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के अनुसार टीएचडीसी प्रोजेक्ट टनल पीपलकोटी में अत्यधिक पानी और मलबा भरने के कारण फंसे 22 कर्मचारियों में से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 12 घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल को श्रीनगर रेफर किया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के कुल 7 श्रमिकों की मृत्यु हो गई है जबकि 3 अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी तेजी से जारी है और मुख्यमंत्री ने संबंधित राज्य सरकारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा. करतार सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून (संसदे) का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस एनेक्सी) देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल और एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय मुख्य रूप से मौजूद रहे। ​कार्यक्रम के दौरान संगठन के नौ वर्ष पूरे होने पर खुशी व्यक्त की गई और संस्था से जुड़ी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व उनके प्रतिनिधियों को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सामाजिक सेवा निस्वार्थ योगदान और राष्ट्रहित में सांप्रदायिक सौहार्द पारस्परिक मित्रता व देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने वाले लोगों को प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया l ​कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रख्यात संत महामंडलेश्वर श्री धर्मदेव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन का दंश और असीम पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष व बलिदान को याद किया