मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कोलार रोड पर उमड़ा तिरंगों का सैलाब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश उत्साह और उमंग से सराबोर है। दुनिया भारत को सामर्थ्यशाली और शक्तिशाली देश के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नभ जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और सबसे युवा देश है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से झंडी दिखाई और खुली जीप पर सवार होकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा आरंभ होने से पहले मदर टेरेसा स्कूल पर यात्रा को संबोधित भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी जिले के प्रवास के दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी से क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की संख्या उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान और उनके स्वास्थ्य की निगरानी के संबंध में भी जानकारी ली। इसके साथ ही क्षेत्र में सिकलसेल से प्रभावित मरीजों की संख्या तथा उनके उपचार एवं स्वास्थ्य निगरानी की स्थिति के बारे में भी पूछा। सीहोर के श्रीराम मंदिर में चोरी सोने-चांदी के आभूषण समेत 7 लाख पार इछावर तहसील के ग्राम खजुरिया घेंघी स्थित श्रीराम मंदिर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के ताले तोड़कर गर्भगृह में पहुंचे और भगवान की मूर्तियों पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण छत्र सहित दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इछावर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। IAS नेहा के खिलाफ अफसर सड़क पर भोपाल के आदि भवन में IAS अधिकारी नेहा मारव्या के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेन डाउन आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें गालियां दी गईं इंक्रीमेंट रोका गया और सस्पेंड करने की धमकी दी गई। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासी महिलाओं से जुड़े लगभग 30 करोड़ रुपए के भुगतान रोके गए हैं। विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़क पर उतर आए। मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है और कर्मचारी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबलपुर के धान घोटाले की अब प्रदेश स्तर पर जांच जबलपुर में सामने आए करीब 34 करोड़ रुपए के धान परिवहन घोटाले की राज्य स्तरीय जांच कराई जाएगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को जल्द जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने की। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन को शपथ पत्र के साथ जवाब देने और आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) को अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। रेवेन्यू-ऑफिसर ने पत्नी के नाम खरीदी करोड़ों की 2 बिल्डिंग नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त के 20 अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना के नाम हॉस्टल पर पहुंचीं। इनमें डीएसपी सुनील तालान आनंद चौहान निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं। लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह में पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल लगाकर सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में परेड सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। खाटू श्याम मंदिर में चोरी CCTV में कैद हुए बद बड़वानी जिले के जुलवानिया स्थित मंगलनाथ हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो दानपात्र तथा एक पंखा लेकर फरार हो गए। घटना रात के समय हुई। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।