ट्रक भर फाइलें लेकर हाईकोर्ट पहुंचा नगर निगम ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती का असर गुरुवार को कोर्ट परिसर में भी दिखाई दिया। नगर निगम को पांच साल में शहर की सड़कों पर हुए निर्माण मरम्मत और पैचवर्क का हिसाब देने के लिए मिनी ट्रक भरकर फाइलें हाईकोर्ट पहुंचानी पड़ीं। फाइलों का यह ढेर देखकर कोर्ट ने रिकॉर्ड में दर्ज दावों की अब मौके पर जांच कराने का फैसला लिया। नगर निगम की ओर से 2021 से 2026 तक सड़क निर्माण मरम्मत पैचवर्क और इन कामों पर हुए खर्च से जुड़े दस्तावेज पेश किए गए। कोर्ट अब इन रिकॉर्ड का शहर की वास्तविक सड़कों से मिलान कराएगा। साध्वी हर्षा बोलीं-कावड़ की आड़ में नंगा नाच चल रहा मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया (साध्वी हर्षानंद गिरि) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इंदौर विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा में शामिल होकर सनातन संस्कृति की तारीफ करने के चार दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांवड़ यात्राओं में बढ़ रही कुरीतियों पर हमला बोला है। नए वीडियो में उन्होंने कहा “हम खुद अपने धर्म का मजाक बना रहे हैं। कांवड़ यात्रा में नशा शराब-गांजे की बोतलें खुलना और भगवान शिव-पार्वती के रूप में अश्लील डांस होना बेहद शर्मनाक है।” मांडू में 3 दिन नो रूममहेश्वर में 60000 तक किराया प्रदेश में मानसून अपने शबाब पर है। बारिश ने जहां झरनों पहाड़ियों और ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती बढ़ा दी है वहीं पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों-श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। पचमढ़ी से मांडू और महेश्वर तक वीक-एंड पर होटल फुल हो रहे हैं। उज्जैन में सावन सोमवार और नागपंचमी के चलते 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।कई जगह होटल के कमरे पहले से बुक हैं जहां कमरे मिल रहे हैं वहां वीक-एंड के कारण किराया बढ़ गया है। मांडू में कमरा 10 हजार रुपए तक पहुंच गया है जबकि महेश्वर में लग्जरी रॉयल रूम का किराया 60 हजार रुपए तक है। जबलपुर-रीवा शहडोल और सागर में आज भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर रीवा शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को यहां हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जिले- सागर नर्मदापुरम नरसिंहपुर बालाघाट मंडला डिंडौरी अनूपपुर शहडोल कटनी मऊगंज सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।