शनिवार को 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया ।।। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में भी ध्वजारोहण किया गया ।। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया... इस दौरान विधानसभा के कर्मचारी अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे... प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि... देश की आजादी के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने आप को निछावर किया है उनको हम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं...हमारे शहीदों ने इस बात की संकल्पना की होगी कि... हमारा देश कैसे आगे बढ़े...मध्य प्रदेश विधानसभा में हम सभी विधायकों के साथ मिलकर यही कोशिश रहती है कि...मध्य प्रदेश विधानसभा के सभी विधायक मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत बनाएं.... क्योंकि इसी विधानसभा में आम जनता के लिए नियम व कानून बनाए जाते हैं।