Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Aug-2026

MP में 12 अक्टूबर से TET की परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1998 और 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देनी होगी। ESB के मुताबिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री परेशान एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर इसका सीधा असर दिखाई दिया। यात्रियों ने ऑनलाइन कैब बुक करने की कई बार कोशिश की लेकिन गाड़ियां उपलब्ध नहीं हुईं। मजबूरन उन्हें ऑटो और दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। जिसका फायदा ऑटो चालकों ने उठाया। उन्होंने डेढ़ से दो गुना किराया वसूल किया। रेस्टोरेंट में युवती के मर्डर का लाइव वीडियो जबलपुर में महफिल रेस्टोरेंट में साथी युवक ने युवती मुस्कान चौधरी को चाकू मार दिया। 2 सेकंड में मुस्कान के पेट में 4 बार चाकू घोंपे। इसके बाद खून से लहूलुहान चाकू लेकर मौके पर खड़ा रहा। मुस्कान बचाओ-बचाओ बोलकर चीखती-चिल्लाती रही। चाकू लगने के बाद किचन में ही बेहोश होकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक वारदात 14 अगस्त रात 8 बजे की है। सोमवार शाम को चाकू मारने का वीडियो सामने आया। कुछ देर बाद रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्कान को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पवन मौके से फरार हो गया था। रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट मध्य प्रदेश के रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे के अंदर 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर रहेगा। मंगलवार को रीवा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं टीकमगढ़ छतरपुर सागर छिंदवाड़ा पांढुर्णा नरसिंहपुर सिवनी मंडला कटनी शहडोल सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।