Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Aug-2026

पुलिस ने कुमादेही डकैती का किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह आरोपी गिरफ्तार सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब मंदिरों में पूजे गए नागदेवता सर्पी बारी कर हुई महाआरती बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमादेही में 12 अगस्त की रात हथियारों के बल पर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात 6 मोबाइल फोन हथियार और तीन वाहन समेत लगभग 17 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। सावन के पवित्र माह के तीसरे सावन सोमवार 17 अगस्त को भगवान भोलेनाथ व शिव लिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लांजी स्थित कोटेश्वर धाम में शिव लिंग को जलाभिषेक करने हजारों की संख्या में कांवडिय़ा पहुंचे। सुबह से देर शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। सोमवती अमावस्या के दिन नागपंचमी भी होने से ये दुर्लभ संयोग रहा। इससे शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के साथ ही उनके गले का हार नाग देवता को भी दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। शहर मुख्यालय स्थित शंकरघाट व जागपुर घाट के शिवमंदिर से सुबह से भक्तों की कतारें जलाभिषेक करने लगने लगी। पूरा मंदिर परिसर बम बम भोले हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। बता दें कि 24 अगस्त सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार रहेगा। सावन मास में जगह-जगह से कांवड़ यात्रा निकालकर प्रमुख शिवालयों में पहुंचकर कांवडिय़ों द्वारा शिव लिंग को जल चढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सावन का तीसरा सोमवार है इसी दिन नाग पंचमी भी होने से इसका काफी महत्व बढ़ गया है। ऐसा दुर्लभ संयोग 23 सालों बाद बना है। इससे सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ व उनके गले में लिपटे रहने वाले नागदेवता की एक साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा नाग मंदिरों में भी नागपंचमी पर्व हर्षोल्लास से आस्थापूर्वक मनाया गया। शहर मुख्यालय के बस स्टैण्ड समीप स्थित प्राचीन नागमंदिर में सुबह से नाग देवता की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी। नागदेवता का स्नान कराकर श्रंगार किया गया व दूध से अभिषेक कर पूजा आराधना की गई। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा श्रमिकों की मांगों सहित 57 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आव्हान के चलते जिला मुख्यालय में भी संगठन द्वारा 17 अगस्त को बस स्टैण्ड परिसर में धरना आंदोलन किया गया। इस दौरान धरना स्थल से रैली निकालकर नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के संबंध में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में श्रमिक केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि आज श्रमिकों की विभिन्न जायज मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। शीघ्र मांागें पर सरकार अमल नहीं करती है तो पूरे देश में संघ के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचगांव निवासी मृतक सरादू की दो माह से तबियत खराब थी इससे डॉक्टर की दवा चालू थी। घर में खेत में डालने वाली दवा भी रखी थी। मृतक ने शनिवार को अपनी दवा समझकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगडऩे पर परिजनों ने शहर के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। जिले के लामता थाना अंतर्गत लामता में शनिवार की रात सडक़ हादसे में घायल युवक को ईलाज के लिए गोंदिया ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राकेश मर्सकोले निवासी पिण्डकेपार अपने साथी संजय मेरावी के साथ 15 अगस्त शनिवार को दोपहर परसवाड़ा की ओर जाने निकले थे। तभी लामता में बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां ईलाज दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया। जिसे परिजन रविवार की दोपहर करीब ३ बजे गोंदिया लेकर जा रहे थे कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। आजादी की 80 वी वर्षगांठ पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति द्वारा हीरापुर भरवेली द्वारा शहीद भगत सिंह चौक इमली टेकरा से 15 अगस्त की संध्या को एक कैंडल मार्च निकाला गया जो शहीद स्मारक (1982 मायल गोलीकांड) मे शहीद मजदूरों की याद मे बनाया गया था हीरापुर चौक तक पहुँचा वहां से पुनः शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा जहां दूषित जल व संक्रमण से असमय मृत् हुये बैहर विधानसभा के बच्चों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात इस कैंडल मार्च में शामिल हुए लोगों ने इस गंभीर मसले पर अपने-अपने विचार रखें ग्राम हीरापुर की सरपंच शांति गुड्डा दीवान ने कहा कि एक तरफ देश आजादी की 80वी वर्षगांठ मना रहा है और विकास की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं कितने किंतु इतने बड़े स्तर पर संक्रमण की वजह से बच्चों का मृत होना बड़ा ही गंभीर और चिंताजनक विषय है उन्होंने लोगों से साफ सफाई की रखने की विशेष अपील की मृत हुए बच्चों को ईश्वर के चरणों में जगा देने और इस दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की बात कही