Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Aug-2026

बिहार के लखीसराय में भगदड़ 7 महिलाओं की मौत बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं। कर्नाटक- भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ की पुलिस शिकायत भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है।दरअसल भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को रुकवाने का इशारा किया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन भी किया। महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी प्रधानमंत्री मोदी की दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि वह संविधान के आर्टिकल 370 का समर्थन करती हैं इसलिए वह भी दिमागी नक्सल हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा था। रिजिजू ने पोस्ट में लिखा कि दिमागी नक्सल उन लोगों को कहा गया है जो माओवादियों के समर्थक है भारतीय संविधान को नहीं मानते और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं। बंगाल में बीरभूम के होटल में आग 7 की मौत पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है। नितिन नबीन आज कर सकते हैं अपनी टीम का ऐलान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी संभव है। मानसून सत्र के बाद तैयार की गई नई संगठनात्मक टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। नबीन पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी के प्रयागराज में बाढ़ घरों में 3 फीट पानी यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीमें नावों से लोगों का रेस्क्यू कर रही है। वहीं ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल में फंसे हैं।