Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Aug-2026

वंदे मातरम के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमान किए जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में बाधा पैदा की गई और उसे अपमानित करने का कार्य किया गया. यह कार्य निंदनीय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदेमातरम का पूरा गीत लाल किले की प्राचीर से गवाया. यह गीत आनंदमठ फिल्म के माध्यम से दुनिया के सामने आया. वंदेमातरम वह नारा वह गीत है जिसे गा-गाकर आजादी के मतवालों ने जीवन को कुर्बान किया. ऐसे में वंदेमातरम के गीत का अपमान करना निंदनीय है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं यह मानकर चलता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी सोनिया गांधी जिन्होंने भी अपमान किया उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपनी गलती मानकर देश से माफी मागेंगे. सीधी में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म CRPF जवान गिरफ्तार सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में CRPF के 59 वर्षीय जवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 14 अगस्त को बच्ची को कुरकुरे देने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मुरैना में खाद-ई-टोकन के लिए रात 2 बजे से लाइन मुरैना में खाद और ई-टोकन की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खाद और ई-टोकन लेने के लिए किसान रात 2 से 3 बजे से ही कृषि उपज मंडी मुरैना पहुंचकर लाइन में लग गए। किसान घंटों भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन सुबह 10 बजे तक ई-टोकन बांटने के लिए कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी का गेट बंद कर दिया और गेट के सामने ही जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि खाद के लिए उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। कई किसान रात से ही लाइन में लगे हैं लेकिन व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। एमपी के 13 जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। बंगाल की खाड़ी से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर अगले 2 दिन पूर्वी हिस्से- जबलपुर शहडोल रीवा और सागर संभाग में दिखेगा। फिर पश्चिमी हिस्से- भोपाल इंदौर उज्जैन नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल को सिस्टम असर दिखाएगा। सोमवार को सीधी मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।