Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Aug-2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की तीसरी एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति निवेश संभावनाओं औद्योगिक कॉरिडोर तथा आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना के विकास से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार का विजन रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकसित की जा रही औद्योगिक परियोजनाओं की जानकारी दी। मध्यप्रदेश द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा आधुनिक विश्वस्तरीय और निवेश-तैयार औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।बैठक में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री तथा एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की अध्यक्ष निर्मला सीतारमण केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी उपस्थित थे। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर अपने-अपने राज्यों का विजन रखा। सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद फिर कानूनी अड़चनों में उलझा सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार हुआ समझौता प्रस्ताव (राजीनामा) एक बार फिर कानूनी अड़चनों में फंस गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय (ADJ) में सोमवार को इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद के समझौते पर सुनवाई हुई है। समझौते पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना (त्रिपुरा राजघराने से संबंधित) ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। जिस रिटायर्ड इंजीनियर का पैसा बताया उन्होंने कहा-मेरा नहीं सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के मकान से मिले 3 करोड़ 2 लाख 14 हजार रुपए नकद के मामले में अब रकम के मालिकाना हक और उसके स्रोत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिवार के लोगों ने पूछताछ में रकम को रिश्तेदार रमेश कुमार अहिरवार का बताया था। उनका कहना था कि रमेश भोपाल में पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर रहे हैं और रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में वह संविदा पर एमपीआरआरडीए के सीजीएम हैं। हालांकि रमेश अहिरवार का कहना है कि रकम से उनका कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरी रकम जब्त कर ली है। अब आयकर विभाग समेत अन्य जांच एजेंसियों को पत्र भेजकर रकम के स्रोत और मामले की आगे जांच कराने की तैयारी है। इस मामले में परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में तीन नेता जीप से गिरे देवास जिले के कांटाफोड़ में रविवार को कांग्रेस की किसान तिरंगा यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। नगर भ्रमण के दौरान नेताओं से भरी खुली जीप से तीन नेता संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। सोमवार को महिला पार्षद को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है। जीप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी इंदौर जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े मनोज राजानी और बागली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोपाल गोखले सहित 10 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सवार थे। जीप के बोनट पर भी एक कार्यकर्ता बैठा हुआ था। टीचर ने नाबालिग छात्र से मंगवाई शराब VIDEO छतरपुर जिले के शासकीय माध्यमिक शाला हैदरावाद में पदस्थ शिक्षक पर स्कूल में बच्चों से शराब मंगवाने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में छात्र के हाथ में देशी शराब की बोतल दिखाई दे रही है जिसे उसने जेब में छिपाकर रखा था। शराब लाने से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। शिक्षक का नाम भगवानदास अहिरवार है। वीडियो बनाए जाने को लेकर शिक्षक की गांव के एक युवक से बहस भी हुई। आरोप है कि शिक्षक की पत्नी ने भी वीडियो बनाने वाले युवक को फोन कर धमकाया। मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। सतना जिले के तराई क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार सुबह तक रामघाट की सभी सीढ़ियां डूब गईं। पानी घाट किनारे की दुकानों में घुस गया। दुकानदार सामान सुरक्षित स्थानों पर ले गए। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।