Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Aug-2026

भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा से पहले निकली कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सेक्टर-5 मंदिर से जयंती स्टेडियम तक निकली यात्रा में 11 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान 4 से 5 महिलाओं के साथ चेन झपटने की शिकायतें सामने आईं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2-3 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 17 से 23 अगस्त तक होने वाली कथा के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को न्यू स्वागत विहार के पास पानी भरे खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था। जांच में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अकेली महिला का साइकिल से पीछा किया उसके साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से गला दबाकर तथा पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतिका का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। वहीं 5 अगस्त की रात सेजबहार में आरोपी ने एक अन्य महिला का पीछा कर उसे नाली में गिराकर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने 8 से अधिक टीमें गठित कर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल घटना में इस्तेमाल साइकिल और पहने हुए कपड़े बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराधों में जेल जा चुका है। मुजगहन थाने के एक पुराने मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं के रवैये पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा। बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी बदले की भावना से राजनीतिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर वीडियो से छेड़छाड़ पर कार्रवाई हो रही है तो मुख्यमंत्री को 15-20 बार सलामी देने और मंत्री ओपी चौधरी के पैदल चलने वाले वीडियो पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वंदे मातरम् को लेकर बीजेपी नेताओं के बयानों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता वंदे मातरम् का पाठ पढ़ा रहे हैं और सोनिया गांधी के बारे में अनर्गल बातें कर रहे हैं। बैज ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् गाते हुए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उनके लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। बैज ने सवाल किया कि बीजेपी नेता यह बताएं कि वे कितने समय से वंदे मातरम् गा रहे हैं।+