Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Aug-2026

मुख्यमंत्री बोले किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि किसानों के लिए नई तकनीक और नवाचार ने खेती में समृद्धि के नए रास्ते खोल हैं। आने वाले समय में कृषि उद्योग ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को अपनाकर किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह बाद किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अशोक नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। गणेशोत्सव के लिए अस्थायी कनेक्शन लेना जरूरी श्रावण मास से शुरू हुए देव आराधना पर्व के साथ अब अगले माह 14 सितम्बर से गणेशोत्सव और अन्य त्यौहार शुरू होने वाले हैं। इसे देखते हुए विद्युत वितरण कम्पनिों ने पूजा पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के प्रबंध किए हैं।ऊर्जा विभाग ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झॉंकियों में बिजली साज-सज्जा का काम नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें।अनधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के अंतर्गत उपयोग करने वाले एवं जिस विद्युत ठेकेदार से कार्य कराया गया है उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कमिश्नर बोले-भोपाल के सभी चौराहे लेफ्ट टर्न फ्री हो भोपाल के सभी चौराहों को लेफ्ट टर्न और ब्लैक स्पॉट फ्री बनाया जाएगा। इस मुद्दे पर गुरुवार को भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने जिम्मेदारों की बैठक ली। कहा कि ब्लैक स्पॉट हटाए जाए। संत हिरदाराम नगर में बन रहे ओवरब्रिज की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह निर्माण निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में बैरागढ़ मार्केट क्षेत्र में ब्रिज संबंधित काम पूरा कर ट्रैफिक फ्री रोड करें। कैलारस शुगर मिल चालू कराने MSME विभाग बुलाएगा टेंडर मुरैना जिले के कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय का 15 अगस्त से आमरण अनशन जारी है। विधायक के आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस विधायक और नेता कैलारस पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी कैलारस जाकर अनशन में शामिल होंगे। इसी बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने भोपाल में मीडिया से कहा कि सरकार ने कारखाने को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया और भविष्य की योजना सामने रखी है। सरकार का कहना है कि कारखाना शुरू होने से गन्ना किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ड्राइवर के घर मिले 3.2करोड़ की लोकायुक्त करेगी जांच सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से मिले करीब 3.2 करोड़ रुपए के मामले की जांच अब सागर लोकायुक्त करेगी। पुलिस ने पत्र लिखकर मामले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी है। लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम जब्त रकम और मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति की जांच करेगी। आधी रात पुलिस ने सीएम हाउस से हटाया नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठे नर्सिंग छात्रों को पुलिस ने रात करीब 12 बजे वहां से हटा दिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस उन्हें जबरन बसों में बैठाकर रेलवे स्टेशन छोड़ गई। इसके बाद गुरुवार सुबह छात्र फिर नीलम पार्क पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने नीलम पार्क में प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास से हटाए जाने के बावजूद उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। मऊगंज में उफनी अष्टभुजा 3 मजदूर फंसे एक बहा प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मऊगंज में अष्टभुजा नदी उफान पर है। बाढ़ से नईगढ़ी गांव डूब गया। यहां अमृत योजना के निर्माण कार्य में लगे 4 मजदूर फंस गए जिनमें एक तेज बहाव में बह गया। वह करीब 2 घंटे तक मदद की गुहार लगाता रहा। उमरिया में भी एक बुजुर्ग बाढ़ में बह गया। डिंडौरी में भारी बारिश के चलते आंगनवाड़ी से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। खरमेर नदी का पानी पुल के ऊपर आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाईवे बंद हो गया है। पन्ना में भी 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश है।