Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Aug-2026

रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में बलौदाबाजार भाटापारा और रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में ठगी के मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने पलारी निवासी से 69 लाख भाटापारा निवासी से 12 लाख और मंदिर हसौद निवासी से 34 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं PWD मंत्री अरुण साव ने प्रेसवार्ता में विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 6 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। वर्ष 2023 से अब तक 1258 करोड़ रुपये की लागत से 200 पुलों का निर्माण हुआ है जबकि ढाई साल में 12666 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर में मोवा-सेरीखेड़ी और लाभांडी-सड्डू सड़क निर्माण के लिए 100-100 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा चांदनीडीह-सरोना बायपास और बंजारी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर निर्माण की भी योजना है। ‘दिमागी नक्सलवाद’ को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं या उनके लोकतांत्रिक आंदोलनों को नक्सलवाद से नहीं जोड़ा बल्कि नक्सली हिंसा को वैचारिक समर्थन देने वाली मानसिकता पर चिंता जताई है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नक्सलवाद के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि उनके कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कश्यप ने कहा कि बस्तर का युवा अब नक्सलवाद नहीं बल्कि शांति शिक्षा रोजगार और विकास चाहता है। उन्होंने कांग्रेस से पी. चिदंबरम के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रायपुर में जल संसाधन विभाग की ओर से ‘स्रोत महोत्सव 2026’ राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ई-लॉन्च किया। नमामि गंगे की तर्ज पर प्रदेश की 11 प्रमुख नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर काम होगा। इसके लिए नेशनल वाटर एकेडमी पुणे और अंतरिक्ष कॉर्पोरेशन बेंगलुरु के साथ एमओयू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नदियों के उद्गम जलस्रोत और जलग्रहण क्षेत्रों का मैप तैयार करेगी। नदी संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीण समितियां गठित की जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संसद में पारित मिनरल संशोधन अधिनियम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संशोधन के बाद राज्य सरकारें अपने राज्यों से निकलने वाले खनिजों पर उपकर नहीं लगा सकेंगी। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कोयला बॉक्साइट आयरन सहित कई खनिज निकलते हैं लेकिन अब राज्य इन पर उपकर नहीं लगा सकेगा। कांग्रेस ने इस कानून का विरोध किया है। बैज ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने यह कानून अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बारिश के बाद सड़कों और पुल-पुलियों की खराब हालत को लेकर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नवनिर्मित सड़कें पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त होकर सरकार के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल रहे हैं। बैज ने राजनांदगांव सूरजपुर मुंगेली गरियाबंद कोरबा और रायगढ़ जिलों में निर्माण कार्यों के क्षतिग्रस्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद पुलों में दरारें आ गईं जबकि कुछ निर्माण बारिश के पानी में बह गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ हिस्से के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उद्घाटन से पहले ही कई जगह सड़क और ढलान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।