Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Aug-2026

ओंकारेश्वर का एकात्म धाम बनेगा सनातन ज्ञान का केंद्र -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। संतों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया गया। वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म धाम केवल धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की सनातन ज्ञान परंपरा आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों में समन्वय स्थापित करने के लिए पंचायतन पूजन की परंपरा को प्रतिष्ठित किया था। पंचायतन मंदिर इसी महान परंपरा को आगे बढ़ाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से परमात्मा के नाम और उनकी अनुभूति जीवन में उजागर होती है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ-2028 से पहले भव्य एकात्म यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन सिंहस्थ के दौरान होगा। यह धाम आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति आध्यात्मिकता और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देगा। जबलपुर में 472 करोड़ से T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया प्रोजेक्ट का भूमिपूजन जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में भारतीय सेना के T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग और तकनीकी अपग्रेड के लिए करीब 472 करोड़ रुपए की लागत से प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को परियोजना का भूमिपूजन किया। इस सुविधा में हर साल करीब 12 T-72 टैंकों की मरम्मत जांच और तकनीकी अपग्रेड किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ड्रोन और मिसाइल का दौर होने के बावजूद युद्ध में टैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। परियोजना से जबलपुर की रक्षा उत्पादन क्षमता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गुना में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने 11 गोवंश को कुचला गुस्साए ग्रामीणों ने NH-46 किया जाम मध्य प्रदेश के गुना में NH-46 हाईवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चिंताहरण मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे गोवंश को कुचल दिया। हादसे में 11 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर गोवंश के शव बिखर गए।हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने NH-46 पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गौसेवकों को समझाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। उज्जैन में करणी सेना के दो गुट भिड़े 2 की हत्या; पद को लेकर विवाद के बाद हथियारबंद साथियों ने किया हमला उज्जैन के कनीपुरा में करणी सेना से जुड़े दो गुटों के बीच बुधवार रात विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। लक्की दरबार ढाबे पर पद को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। करीब 12 से 15 लोग हथियारों के साथ पहुंचे और दूसरे गुट पर हमला कर दिया। चाकू और तलवार से हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सागर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगाए ‘खा गई शक्कर पी गया तेल’ के नारे सागर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने ‘जनता की आवाज’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। शहर के तीनों ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाय की दुकानों होटलों किराना दुकानों पेट्रोल पंप और राहगीरों से बातचीत कर महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर पेट्रोल और अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगी शक्कर के कारण चाय और मिठाइयों के दाम बढ़ रहे हैं और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘खा गई शक्कर पी गया तेल यह देखो भाजपा का खेल’ जैसे नारे लगाए। भाइयों की कलाईयों पर सजेगी राखी बाजार में रही रौनक जमकर हुई खरीदी भाई-बहनों के स्नेह प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को जिले भर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में गुरुवार को दिनभर जमकर रौनक रही और देर शाम तक खरीदी का दौर चलता रहा। रक्षाबंधन को लेकर शहर के गुजरी बाजार मेन रोड़ सहित गली-मोहल्लों की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गई हैं। बहनो ने अपने भाईयों के लिए राखी व मिठाईयां एवं अपने लिए साज श्रंगार के सामान खरीदे व वहीं भाईयों द्वारा भी बहनों के लिए उपहार खरीदा गया। इससे बाजार में जमकर ग्राहकी रही। बता दें कि रक्षाबंधन के दूसरे दिन घरों में सुख समृद्धि व हरियाली की कामना से बोई गई भुजलियों की पूजा अर्चना कर नदी व सरोवरों में विसर्जित किया जाता है। कजलियां विसर्जन को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई है।