देहरादून स्थित बीजेपी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में आज गढ़वाल मंडल की लोकसभा सीटों के सांसदों विधायकों और प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ग्राउंड स्ट्रेटजी और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बुलाई गई है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी और सरकार की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का सियासी कद और बढ़ा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है जिसमें उत्तराखंड के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संगठन के अनुभवी नेता महेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है। पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से समय लगभग 2120 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन पलट गया है जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को वाहन से सकुशल बाहर निकाल लिया। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी ने मंगलवार को तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में बारिश एवं भूस्खलन की स्थिति राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महरगांव में भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) और मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है। देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के सभी कड़े बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। वेन्यू और रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है