Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Aug-2026

कांकेर जिले में अस्पताल की मरच्यूरी में रखे शव का एक पैर का पंजा गायब मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कांकेर निवासी रौशन कौशिक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात होने के कारण परिजनों ने शव को अस्पताल की मरच्यूरी में रखवा दिया। सुबह शव देखने पर एक पैर का पंजा गायब मिला। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से लिखित शिकायत की है। मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए जाने पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना देखे। सोशल मीडिया संयोजक का जिम्मा छत्तीसगढ़ को दिया गया है। आज एक्चुअल से ज्यादा वर्चुअल की मांग बढ़ गई है। कांग्रेस हर जगह उपेक्षित रहती है इसलिए उसे हर जगह उपेक्षा ही दिखाई देती है। रायपुर के नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। भाजपा विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव करने की कांग्रेस की तैयारी पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निशाना साधा। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास फिलहाल कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों का घेराव करने से पहले कांग्रेस को अपने ही जनप्रतिनिधियों का घेराव करना चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक विरोध के लिए मुद्दे तलाश रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्कूल भवनों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने मजबूर हैं। बैज ने धमतरी के बारना बालोद के झिरिया टोला और धमधा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई जगह बच्चे शिक्षक और स्कूल भवन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में किताबों और शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था प्रभावित है। नाले में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार और निगम प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। बैज ने कहा नाली बनाई गई है तो उसे ढकने की व्यवस्था कौन करेगा? यह निगम प्रशासन और शासन की जिम्मेदारी है। अगर सरकार जिम्मेदारी नहीं निभा सकती तो कुर्सी छोड़ दे।