Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Sep-2026

राजधानी भोपाल में ​गणेशोत्सव के आगामी भव्य चलसमारोह के पूर्व मंगलवारा चौराहे पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए महापौर मालती राय ने रूट का गहन निरीक्षण किया। यह इलाका काफी सेंसेटिव होने के वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माहौल पूरी तरह सख्त नजर आया। ​मौके पर एडिशनल एसपी शालिनी दीक्षित और डीएसपी संतोष पटेल ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर भाजपा जिला पदाधिकारी नगर निगम और पुलिस प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​अधिकारियों ने ट्रैफिक डायवर्जन बैरिकेडिंग और रूट की संवेदनशीलता का बारीकी से जायजा लेते हुए आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए। प्रशासन की इस सख्त मुस्तैदी का उद्देश्य आगामी चल समारोह को शांतिपूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।