Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Sep-2026

7 घंटे इंदौर में रहेंगे राहुल गांधी दिल्ली से युवती शादी के लिए प्रपोज करने पहुंचीं इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक पांच जगह उनका स्वागत किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां की हैं। वहीं पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्शन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। जरूरत और ट्रैफिक दबाव के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। सूबेदार-ASI के 655 पदों पर भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन बुलाए हैं। चयन परीक्षा-2026 के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा 13 अक्टूबर तक रहेगी। चयन परीक्षा का पहला चरण 3 नवंबर 2026 मंगलवार से शुरू होगा। भागवत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर भागवत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वे उनकी इस बात से सहमत हैं कि जिसका उदय होता है उसका अस्त भी होता है। किसी को भी अहं और अहंकार में नहीं डूबना चाहिए। दिग्विजय ने लिखा “काश सभी बड़े लोग इसे समझें।” उन्होंने साथ ही कहा कि धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार धर्म जोड़ता है जबकि राजनीति लोगों को विभाजित करती है। एमपी में 33.2 इंच बारिश यह कोटे की 89.3% मध्य प्रदेश में अब तक औसत 33.2 इंच बारिश हो चुकी है जो कुल कोटे की 89.3 प्रतिशत है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक मानसूनी सीजन को 11 दिन बाकी बचे हैं। आखिरी सप्ताह में कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में प्रदेश की बारिश का कोटा फुल हो सकता है।