Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Aug-2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा. करतार सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून (संसदे) का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस एनेक्सी) कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपुर कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया गया इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव को भारत के देशभक्त नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया l देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल और एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय मुख्य रूप से मौजूद रहे। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा की ओर से संभाग स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने आगामी रणनीति की जानकारी दी। दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि गढ़वाल संभाग की बैठक पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें हरिद्वार टिहरी और पौड़ी लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष सांसद विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं कुमाऊं संभाग की बैठक नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्रों को लेकर संपन्न हो चुकी है। भाजपा प्रदेश के सभी 304 मंडलों में भी बैठकें आयोजित कर चुकी है। पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा थी। जिसके बाद जिस स्थान पर जनसभा हुई थी उसका कुछ लोगो द्वारा शुद्धिकरण कराया गया था। इसका आरोप कांग्रेस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया था। इसी को लेकर आक्रोशित उत्तराखंड कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय कूच किया। इस मौके पर मदन लाल ने कहा कि जनसभा स्थल पर शुद्धि करवाने से पूरे देश के अनुसूचित जाति का अपमान हुआ है और जो भी लोग इस कृत्य में शामिल थे उनके खिलाफ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर कॉन्ट्रैक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है।देवभूमि जलशक्ति कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर भुगतान न करने और अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन में 92.46 प्रतिशत काम पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया है लेकिन 13 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में ठेकेदारों की समस्याओं को नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी काम जल्द पूरा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं जबकि कॉन्ट्रैक्टरो का बकाया भुगतान पिछले ढाई साल से लंबित है। कांट्रेक्टरों द्वारा पिछले ढाई सालों से भुगतान की मांग की जा रही है लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से बैठक कर समस्या सुनने की मांग की है। अध्यक्ष ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के आने-जाने के लिए सुगमता और निःशुल्क सुविधा हो इसलिए सरकार अब एक दिन की जगह दो दिन तक निःशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान करेगी। ​इससे पहले हाल ही में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली तेलंगाना और तमिलनाडु की तर्ज पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की मांग उठाई थी। परिषद के सुझाव और शासन द्वारा मांगे गए फीडबैक के बाद इस दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ​