Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Aug-2026

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। करीब 45 हजार मदरसा छात्रों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेना अनिवार्य किया गया है। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गांधी ने बताया कि मदरसों को 30 सितंबर तक मान्यता लेने की मोहलत दी गई है। प्राधिकरण के मुताबिक अब तक 7 मदरसों और 2 अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता मिल चुकी है जबकि करीब 22 और मदरसों को जल्द मान्यता देने की तैयारी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना कुनबा बढ़ाया है। श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनके साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें 8 निर्दलीय और 2 कांग्रेस पार्षद शामिल हैं। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। भट्ट ने कहा कि नए नेताओं के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर व्यापारियों को रेलवे स्टेशन कोटद्वार द्वारा जगह खाली करने का फरमान जारी होने के बाद प्रभावित व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लग गई है। प्रभावित 60 दुकानदार पीछे 75सालों सी इसी जगह पर काबिज है और रोजगार कर रहे है। रेलवे का फरमान जारी होने के बाद प्रभावित दुकानदारों ने शासन से दूसरी जगह शिफ्ट होने की गुहार लगाई जिसमें सकारात्मक आश्वासन न मिलने के बाद प्रभावित व्यापारियों ने आज अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलन पर बैठ गए है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है कोटद्वार का पूरा व्यापार मंडल प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने युवाओं और महिलाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि पार्टी शुरू से ही महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। राहुल गांधी का भी फोकस इसी वर्ग पर है। गोदियाल ने कहा कि आगामी चुनाव में भी पार्टी उन सीटों पर महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देगी जहां जीत की संभावना सबसे ज्यादा होगी। वहीं भाजपा की माने तो सरकार ने युवाओं के विकास रोजगार और समस्याओं के समाधान के लिए युवा आयोग के गठन की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि हालही में घोषित हुआ युवा आयोग पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड का युवा आयोग प्रधानमंत्री मोदी के 2046 के विकसित भारत के मिशन में युवाओं की भूमिका को नई दिशा देगा। मसूरी में बारिश के बाद सड़कों की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मसूरी-देहरादून मार्ग से लेकर माल रोड और वार्ड 1 से 13 तक कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें पानी भरने से हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किया जाने वाला पैचवर्क कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है। किंगरेग और मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास भी हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों ने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण और स्थायी सड़क मरम्मत की मांग की है। उपराष्ट्रपति के मसूरी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सी पी राधाकृष्णन के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी दौरे से पहले शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है l प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में लाइब्रेरी से लेकर गज्जी बैंड तक सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है और वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के मालिकों का पता लगाकर उन्हें वाहन हटाने के लिए कहा जा रहा है। यदि कोई वाहन नहीं हटाया जाता है तो उसे क्रेन की मदद से हटाया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे l